इंदौर : सोमवार – मंगलवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि तेज रफ्तार कार के खड़े टैंकर में घुस जाने से ये हादसा हुआ।
खड़े टैंकर में घुसी कार।
लसुड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा में ये हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेट्रोल के खड़े टेंकर में पीछे से टकरा गई । हादसे में कार सवार 6 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों के नाम 1, ऋषि पिता अजय पंवार पिता निवासी भाग्यश्री कॉलोनी, 2, सूरज बैरागी निवासी मालवीय नगर, 3, छोटू उर्फ चंद्रभान रघुवंशी पिता शैलेन्द्र रघुवंशी मालवीय नगर, 4, सोनू जाट पिता दुलीचंद जाट निवासी आदर्श मेघदूत नगर,
5, सुमित पिता अमरसिंह निवासी भाग्यश्री कॉलोनी, और 6-गोलू पिता बिष्णु बैरागी बताए गए हैं। सभी इंदौर के ही रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। कार सवार युवकों के नशे में होने की आशंका भी जताई गई है,जिसके चलते कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े टैंकर में जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी 6 मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
Related Posts
February 26, 2024 इंदौर अदभुत व असीम संभावनाओं से भरा शहर है : अल थानी
शिक्षा, कृषि, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स में हैं बेहतरीन संभावनाएं।
मीडिया से चर्चा […]
July 21, 2020 आआरटीआई एक्टिविस्ट दुबे का संगीन आरोप, प्रशासन ने छुपाए कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े..! इंदौर : सूचना का अधिकार आंदोलन के बैनर तले आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने मंगलवार को […]
March 26, 2021 संभागायुक्त ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानी हकीकत
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचकर […]
March 7, 2023 इंदौर एयरपोर्ट पर बन रहा नया डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कारोबार को मिलेगी गति।
इंदौर : देवी अहिल्याबाई होलकर […]
January 19, 2024 Güvenilir casino siteleri963 Güvenilir casino siteleri - Türkiye'nin en iyi online casino siteleri
Online casino […]
April 4, 2023 योजना क्रमांक 155 में फिर से आवास मेला लगाएगा आईडीए
5 से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा आवासीय मेला।
फ्लैट देखने के साथ मौके पर ही आवेदन […]
August 20, 2022 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंजना तिवारी का संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में चयन
इंदौर : अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन अंजना तिवारी को संयुक्त राष्ट्र की […]