नई दिल्ली : कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन की वजह से 2020 में केंद्र और राज्यों की कमाई को जबरदस्त धक्का लगा था। मार्च-सितंबर 2020 के दौरान के आंकड़ों को देखें तो इस समयावधि में केंद्र और राज्यों की जीएसटी कमाई का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा। देशभर में 22 मार्च से लॉकडाउन किए जाने के बाद कई महीनों तक आर्थिक गतिविधियां, विनिर्माण, उत्पादन और कामकाज ठप रहा, जिसकी वजह से मार्च-अगस्त 2020 तक जीएसटी कलेक्शन काफी कम हुआ। वित्त वर्ष 2020-21 में जीएसटी कलेक्शन में हुई गिरावट की भरपाई के लिए केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सामने 2 विकल्प रखे।
सभी राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों ने केंद्र के पहले विकल्प का चयन किया। इस व्यवस्था के तहत केंद्र राज्यों की ओर से कर्ज लेकर जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी करता है। वित्त मंत्रालय ने 20वीं और अंतिम किस्त के तौर पर राज्यों को 4,104 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इनमें से 4086.97 करोड़ रुपये 23 राज्यों के लिए जारी किए गए हैं। वहीं 17.03 करोड़ रुपये तीन संघ शासित प्रदेशों दिल्ली, पुड्डुचेरी और जम्मू-कश्मीर के लिए जारी किए गए हैं।
Related Posts
November 5, 2021 उत्साह के साथ मनाया गया मंत्री सिलावट का जन्मदिन, दिव्यांगों को भेंट की गई ट्रायसिकल
इंदौर : कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट का जन्मदिन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। […]
September 13, 2022 28 सितंबर को होगा लता अलंकरण समारोह का आयोजन
पार्श्व गायक शैलेंद्र और संगीतकार आनंद - मिलिंद लता अलंकरण से नवाजे जाएंगे।
इंदौर : […]
December 13, 2023 शिवराज ने ली विदा, बोले ‘जस की तस धर दिन्ही चदरिया’
शिवराज की कार को घेरकर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों ने लगाए मामा जिंदाबाद के […]
October 8, 2021 घटस्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना में डूबा इंदौर, मन्दिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
इंदौर : कोरोना काल के भयावह दौर के बाद जिंदगी पुनः पटरी पर लौटती नजर आ रही है। कारोबारी […]
July 4, 2025 महंगी होंगी ओला, उबर और रैपिडो की सेवाएं
पीके आवर्स में ले सकेंगे बेस रेट का दुगुना किराया।
बाइक टैक्सी को भी किया गया […]
June 5, 2024 हजारों कॉपियों से सजा अलीजा सरकार का दरबार
जरूरतमंद बच्चों को भेंट की जाएगी ये कॉपियां।
इन्दौर : पंचकुइया स्थित वीर बगीची में […]
September 19, 2021 एसपीसी कैडेट्स को पुलिस की कार्यप्रणाली व ट्रैफिक नियमों से कराया गया अवगत
इंदौर : स्टूडेंट- पुलिस कैडेट्स योजना के तहत विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से […]