इंदौर : सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, संभागायुक्त,कलेक्टर और विद्युत मंडल के सीएमडी से अनुरोध किया है कि तीन माह के बिजली के बिल माफ किए जाएं। बेग के अनुसार पिछले महीने से ही कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लोग काफी तकलीफ के बीच से गुजर रहे हैं। सभी बाजार व दुकानें पूरीतरह से बंद हैं। आम इंसान हो या कारोबारी, हर व्यक्ति के कमाई के स्रोत बन्द हो चुके हैं।लोगों की माली हालत बेहद खराब हो चली है। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी विद्युत वितरण कम्पनी लोगों के घरों व बन्द दुकानों में शटर के नीचे से बिल डालकर उन्हें न भरने पर लाइन काटने की चेतावनी दे रही है। ये उचित नहीं है।
तीन माह के बिल करें माफ।
मंजूर बेग ने कोरोना महामारी को देखते हुए मार्च-अप्रैल माह के बिल माफ करने की मांग प्रभारी मंत्री व अधिकारियों से की है। उन्होंने उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं देने की बात भी विद्युत अधिकारियों से कही है। बेग ने कहा कि इस संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री व ऊर्जा मंत्री को भेजकर जनता के बिजली बिल माफ करने की मांग की जाएगी।
Related Posts
April 3, 2021 फिर मनमानी और दादागिरी पर उतरी पीली गैंग,कार्रवाई के नाम पर लोगों से की जा रही अभद्रता
इंदौर : 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुए ठेला कांड और बुजुर्गों के साथ अमानवीय हरकत के बाद […]
July 13, 2024 14 जुलाई को इंदौर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल।
इंदौर : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 जुलाई […]
October 18, 2024 देश को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है सोपा का लक्ष्य
खाद्य तेलों पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का निर्णय है स्वागत योग्य, इससे बहुमूल्य विदेशी […]
March 24, 2022 मूलाधार रंग महोत्सव में 8 नाटकों का होगा मंचन
इंदौर : विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में सहस्त्रार थिएटर के बैनर तले 6 दिवसीय 'मूलाधार […]
September 17, 2020 कोडवानी ने कलेक्टर से चर्चा के बाद धरना समाप्त किया इंदौर : सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने अपना धरना समाप्त कर दिया है। कलेक्टर मनीष […]
January 15, 2025 विदेश यात्रा और वीजा कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : दुबई यात्रा एवं वीजा कराने के नाम से ठगी करने वाला शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
May 31, 2021 चलन से बाहर हुए नोटों को चलित नोटों में बदलने की योजना बनाते 5 आरोपी गिरफ्तार, पौने चार लाख रुपए कीमत के पुराने नोट बरामद
इंदौर : पुराने बन्द हो चुके नोटों को चलित नए नोट में बदलने की योजना बना रहे पांच […]