नई दिल्ली : 1 जून, 2021 के बाद गूगल फोटो सेवा फ्री नहीं रह जाएगी। यानी अगले माह से इस क्लाउड सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे। बताते चलें कि अभी कोई भी यूजर गूगल फोटो में अपनी अनलिमिटेड तस्वीरें रख सकता है और इसके लिए कंपनी आपसे कोई चार्ज नहीं वसूलती।
1 जून से गूगल फोटो पर लगेगा चार्ज।
गूगल के अनुसार अगले माह से अपने गूगल फोटो सर्विस के लिए वह यूजर्स से पैसा वसूलेगा। हालांकि गूगल से साफ किया है कि 1 जून से पहले 15 जीबी स्टोरेज पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। यानी यूजर्स अगले माह तक अपने लिए किसी दूसरे क्लाउड सर्विस में आराम से माइग्रेट कर सकते हैं।
अगर यूजर्स को 15 GB से एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत होती है, तो उन्हें प्रतिमाह के हिसाब से 1.99 डॉलर शुल्क देना होगा। कंपनी की तरफ से इसे Google One नाम दिया गया है। जिसका वार्षिक सब्सक्रिप्शन चार्ज 19.99 डॉलर है। यूजर्स को नई फोटो और वीडियो को स्टोरेज के लिए चार्ज देना होगा। पुराने फोटो पहले की तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर रहेंगी।
Google Meet मुफ्त में करें यूज।
गूगल ने खास जीमेल यूजर्स को मिलने वाली Google Meet की वीडियो कॉलिंग सेवा को इस साल जून तक मुफ्त रखने का फैसला किया है। यानी अब आपको इस खास वीडियो कॉलिंग सेवा (Google Video Calling Service) के लिए कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा। इस बाबत कंपनी ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है।
Related Posts
April 3, 2022 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा लगाने वाला आरोपी पकड़ाया, नकदी सहित लाखों का सामान बरामद
इंदौर : ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा चलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्राँच इंदौर ने गिरफ्तार […]
August 6, 2020 लेफ्ट- राइट खत्म, रात्रिकालीन कर्फ्यू और रविवारीय लॉक डाउन रहेगा बरकरार इंदौर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने इंदौर नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत […]
October 21, 2022 शनिवार को इंदौर जिले के 482 ग्रामीणों को मिलेंगे पक्के मकान
शनिवार को कराया जाएगा गृह प्रवेश।
इंदौर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का […]
June 18, 2023 लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर दर्ज हो एफआईआर
विहिप और बजरंग दल ने पलासिया थाने पर दिया आवेदन।
इंदौर : पुलिस द्वारा तीन दिन पूर्व […]
February 22, 2021 क्षमता से अधिक कांग्रेसी सवार होने से फंसी थी अस्पताल की लिफ्ट…
इंदौर : डीएनएस अस्पताल में पूर्व सीएम कमलनाथ के लिफ्ट में फंसने की घटना के लिए […]
April 22, 2022 लावारिस घुमती मिली बालिका को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
इंदौर : थाना बाणगंगा पुलिस ने क्षेत्र में लावारिस घूमती हुई नाबालिग बालिका को चंद घंटों […]
May 31, 2021 चलन से बाहर हुए नोटों को चलित नोटों में बदलने की योजना बनाते 5 आरोपी गिरफ्तार, पौने चार लाख रुपए कीमत के पुराने नोट बरामद
इंदौर : पुराने बन्द हो चुके नोटों को चलित नए नोट में बदलने की योजना बना रहे पांच […]