भोपाल : मध्यप्रदेश के सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटाने की मांग उठने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि हम सरकार की हर शर्त मानने को तैयार हैं लेकिन बाजार खुलना चाहिए। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ किया है कि 17 तारीख तक जिन शहरों का पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे आ जाएगा, वहां कोरोना कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। जहाँ यह रेट बढ़ा रहेगा, वहाँ कर्फ्यू हटाना संभव नहीं है। इसलिए अपने लिए और अपनों के लिए सभी गाइडलाइंस का पालन करें।
इन जिलों में कर्फ्यू खुलने की संभावना नहीं।
मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, उज्जैन, रीवा, दमोह, शहडोल, दतिया और शिवपुरी जिलों में कर्फ्यू खुलने की संभावना काफी कम है। क्योंकि इन जिलों का औसत पॉजिटिविटी रेट अन्य जिलों से काफी ज्यादा है। अगले 5 दिन में इनकी संक्रमण दर 5% से नीचे आने की संभावना न के बराबर है।
इन जिलों में मिलेगी राहत।
प्रदेश के 7 जिलों छिंदवाड़ा, गुना, भिंड, बुरहानपुर, अशोकनगर, खंडवा, अलीराजपुर की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से कम है। अलीराजपुर जिले का पॉजिटिविटी रेट 2.5% पर आ गया है। यानी इन सभी जिलों में कर्फ्यू में राहत मिलने की पूरी संभावना है।
Related Posts
May 25, 2021 राधास्वामी में 100 बिस्तरों का स्थापित किया गया पोस्ट कोविड सेंटर, निःशुल्क होगी ब्लैक फंगस सहित हरतरह की जांच
इंदौर : कोरोना से उबरने के बाद मरीजों में पाए जा रहे हार्टअटैक, ब्लैक फंगस, शुगर लेवल […]
July 8, 2019 आगरा में गहरे नाले में गिरी बस, 29 यात्रियों की मौत आगरा: लखनऊ से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर 30 फ़ीट गहरे नाले […]
September 6, 2020 इंदौर से प्रारंभ हुआ ट्रेनों का संचालन, 240 यात्रियों के साथ जबलपुर के लिए रवाना हुई पहली ट्रेन इंदौर : लॉकडाउन के बाद अनलॉक होते देश, प्रदेश व शहर में जनजीवन फिर सामान्य होने लगा है। […]
September 22, 2020 संगीन हो रहें हैं हालात, साढ़े चार सौ के करीब नए संक्रमित मिले इंदौर : कोरोना संक्रमण नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। जिस तेजी से इसका फैलाव हो रहा है वो […]
February 8, 2022 घोड़ी ने लीद की, जुर्माना दूल्हे को भरना पड़ा…!
ग्वालियर : घोड़ी पर बैठे एक दूल्हे पर नगर निगम ने जुर्माना ठोक दिया। वजह थी कि जिस […]
November 12, 2021 बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को अदालत ने 05 वर्ष के सश्रम कारावास […]
July 11, 2021 अलविदा ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार…
"आप तो थे सिनेमा जगत के लोकप्रिय अभिनय सम्राट।
आपकी अदाकारी ने अभिनय के कद को बनाया […]