इंदौर : कोरोना महामारी के दौर में ग्लूकोज व नमक से नकली रेमडेसीवीर इंजेक्शन बनाकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों की पूरे प्रदेश में कही भी पैरवी नहीं करने की अपील भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन ने तमाम अभिभाषकों से की है। उन्होंने मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद से इस आशय का प्रस्ताव पारित करने का भी निवेदन किया है। महाजन ने कहा कि मानवता के दुश्मनों ने पूरे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जान से खिलवाड़ करते हुए कालाबाजारी कर महीनेभर में लगभग 1200-1500 इंजेक्शन ऊंची कीमत में बेच दिए। इनमें से कई मरीजों की मौत हो गई।
महाजन ने मध्यप्रदेश अधिवक्ता परिषद को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि नकली रेमडेसीवीर बेचकर मरीजों की जान से खेलने वाले आरोपियों के प्रकरणों की पैरवी नही करने का प्रस्ताव पारित करें।साथ ही प्रदेश के समस्त जिला अभिभाषक संघ व समस्त अभिभाषकगण से व्यक्तिगत निवेदन किया है,मानवीयता को देखते हुए ऐसे जघन्य अपराधियों की पैरवी नही करें।
Related Posts
December 27, 2022 श्री अरबिंदो अस्पताल में अत्याधुनिक रोबोटिक सिस्टम का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया
इंदौर : श्री अरबिंदो अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण में इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक […]
May 14, 2021 सीबीएसई 50 हजार शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर बनाएगी इनोवेटिव एम्बेसडर
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इनोवेशन एम्बेसेडर प्रोग्राम के […]
August 12, 2020 पिता की संपत्ति में बेटियों को भी मिलेगा बराबरी का अधिकार नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बेटियों के हक में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि पैतृक […]
February 12, 2019 काम के साथ रिश्तों को जीना बापनाजी ने सिखाया इंदौर: खबरों के बादशाह और अपने साथियों के बीच 'बापू' के आत्मीय संबोधन से पहचाने जाने […]
July 25, 2024 रेल बजट में मध्यप्रदेश को मिला 14,738 करोड़ रुपए का आवंटन
सेफ्टी, कवच, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं यात्री सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस।
जबलपुर : […]
March 2, 2021 जीजा की सरेआम हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : रविवार शाम मोतीतबेला चौराहे पर अपने जीजा की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले […]
November 9, 2023 कांग्रेस के लिए एक परिवार ही सब कुछ है..
भाजपा पूरे देश को अपना परिवार मानती है-मेंदोला
इंदौर : कांग्रेस एक परिवार को अपना […]