बैतूल : निजी अस्पतालों की मनमानी और जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाज़ारी ख़बरें लगातार सामने आ रही हैं, इसी बीच प्रदेश में अब वैक्सिनेशन की स्लॉट बुकिंग में भी दलालों ने कब्जा जमा लिया है।इसके चलते लोगों को अब इसकी कीमत देना पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार, 18 से 44 साल की उम्र के युवाओं को इन दिनों टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बैतूल में संगठित गिरोह उतर आए हैं, जो टीकाकरण के स्लॉट खुलते ही सारे स्लॉट बुक कर लेते हैं। इसके लिए आरोपियों ने बाकायदा वॉट्सएप ग्रुप बना लिए हैं, जिसके चलते वह लोगों से पैसे लेकर स्लॉट बुक कर रहे हैं। बताय जा रहा है कि वह हर स्लॉट की बुकिंग के एवज़ 800 से 1000 रुपये तक वसूल रहे हैं।
दो आरोपी गिरफ्तार।
बता दे, बैतूल पुलिस ने इस गोरखधंधे में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि दिनेश कलमे और नरेंद्र यादव नामक दोनों आरोपियों ने वैक्सीन स्लॉट अवेलेबल नाम से वॉट्सएप ग्रुप बना रखा था, जिसकी मदद से वह स्लॉट बुक करके पैसे कमा रहे थे।आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने इन पर आईपीसी समेत आपदा प्रबंधन एक्ट व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उल्लंघन संबंधी मामले दर्ज किए हैं। आरोपियों के नेटवर्क और अब तक की गई वसूली के बारे में तफ्तीश की जा रही है।
Related Posts
September 24, 2020 बुरहानपुर में बनेगा केला एक्सपोर्ट क्लस्टर, शिवराज ने किया ऐलान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 सितम्बर को इंदौर संभाग के बुरहानपुर जिले के […]
June 2, 2021 चलती ट्रेन में युवती का कत्ल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एकतरफा प्रेम प्रसंग का था मामला
इंदौर : इंदौर- बिलासपुर ट्रेन में सीहोर के समीप भोपाल निवासी युवती का कत्ल करने वाला […]
January 20, 2024 शर्मनाक है हद दर्जे की लापरवाही में भी नंबर वन की तिरपाल ओढ़े रहना..!
🔹कीर्ति राणा 🔹
सोए हुए को तो जगाया जा सकता है, लेकिन जो सोने का नाटक कर रहा हो, उसे […]
November 21, 2024 रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर महिलाओं ने किया शस्त्र प्रदर्शन
दीपदान के साथ की महाआरती।
इंदौर : लक्ष्मीबाई की 196वीं जयंती के उपलक्ष्य में संस्था […]
August 25, 2020 स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में अग्रणी है SGSITS इंदौर : स्वच्छता के मामले में एक बार फिर इंदौर सर्वोपरि रहा है। चौथी बार देश के सबसे […]
April 27, 2021 टीही स्टेशन पर रेलवे ने स्थापित किए आइसोलेशन कोच, कोरोना संक्रमित मरीजों को रखने के लिए होगा इस्तेमाल
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के टीही स्टेशन पर कोरोना संक्रमितों के लिए आइसोलेशन […]
February 13, 2023 प्रदेश में किया जा रहा ऐतिहासिक धरोहरों का वैभव लौटाने का काम..
केवल अधो-संरचना निर्माण ही नहीं, लोगों की ज़िंदगी बदलने का काम कर रही है सरकार : […]