इंदौर : कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते जिले में मंडियां बंद होने से किसान बेहद परेशान हैं। खेतों में सब्जी, फल, फूल पक कर तैयार हैं, ऐसे में मंडियां बंद होने से किसान अपनी फसलें नहीं बेच पा रहे हैं। उनकी सब्जी तरबूज, खरबूज की फसल खेतों में ही खराब हो रही है। लागत भी नहीं मिल पाने की वजह से किसान की आर्थिक स्थिति भी दिनों दिन खराब होती जा रही है।
बढ़ते लॉकडाउन से परेशानी में हैं किसान।
इंदौर जिले के बालोदा टाकून के किसान विनोद पिता कल्याण सिंह ने करीब 3 बीघा खेत में तरबूज लगा रखा है, जो पक कर तैयार है लेकिन लॉकडाउन व मंडी बंद होने से उनके खेत में ही खराब होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसान विनोद ने बताया कि उसने 60 हजार रुपए खर्च किए तब जाकर फसल तैयार हुई है। उसका कहना है कि जल्द ही मंडियां चालू की जाए जिससे वह फल और सब्जियां बेचकर आजीविका चला सके।
भारतीय किसान मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव का कहना है कि लॉकडाउन व मंडियां बंद होने से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द मंडियां चालू की जाए जिससे किसान अपनी थोड़ी बहुत बची हुई फसलें मंडियों में बेच सकें। किसानों को जो नुकसान हुआ है उसकी क्षतिपूर्ति शासन द्वारा किए जाने की मांग भी उन्होंने की।
Related Posts
December 16, 2021 आर्किटेक्चर की छात्राओं को इंटीरियर डेकोरेशन में उपयोगी आर्टिकल्स का दिया गया प्रशिक्षण
इंदौर : शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय,राजेंद्र नगर में आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर […]
June 7, 2023 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एमजीएम मेडिकल कॉलेज का 75 वा स्थापना दिवस
केक काटा गया, जोरदार आतिशबाजी की गई।
इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर का 75 वा […]
September 4, 2022 जातिगत की बजाय आर्थिक आधार पर हो आरक्षण
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने उठाई मांग।
अपनी मांग को लेकर जम्मू से 9 अगस्त को शुरू […]
July 6, 2021 2035 को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी इंदौर विकास योजना
इंदौर : आगामी 2035 को ध्यान में रखते हुए इंदौर विकास योजना तैयार की जाएगी। विकास योजना […]
January 21, 2021 आईआरसीटीसी फरवरी में चलाएगा दो विशेष पर्यटन ट्रेन, रामायण यात्रा ट्रेन इंदौर से रवाना होगी
इंदौर : कोरोना काल के बाद ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध ढंग से होने लगा है। ट्रेनों की […]
March 25, 2025 वीर सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व को जन – जन तक पहुंचाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा का किया […]
November 10, 2019 ‘सुप्रीम’ फैसले से नफरत की राजनीति का अंत- कांग्रेस इंदौर : श्री राम जन्मभूमि पर आए सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से देश में एक दशक से चली आ […]