इंदौर : चंदननगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले महज 10 इंच जमीन की लड़ाई को लेकर हुई दो भाइयों की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियो को पहले ही हिरासत में ले लिया था, बचे हुए पांच आरोपियो को पुलिस ने महाराष्ट्र के अमरावती से गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस दल आरोपियों को लेकर इंदौर रवाना हो गया है।
जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ था विवाद।
घटना दो दिन पुरानी है । चंदन नगर थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी के पीछे गरीब नवाज बस्ती में रहने वाले नइम और उसके भाई छोटू की सामने ही रहने वाले सिकंदर, सुफियान, अरबाज, करीम, यासिन, कमर जहां,जाहिदा बानो और गुलनाज ने मिलकर हत्या कर दी थी । मृतक भाइयों की मां खुर्शीद इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई थी । पुलिस ने शुक्रवार सुबह तीन आरोपी जाहिदा, कमर जहां और सिकंदर को पकड़ लिया था। जबकि शेष 5 आरोपी फ़रार हो गए थे । एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि पांचों आरोपी अमरावती भाग गए थे। उनको वहां से पकड़ कर इंदौर लाया जा रहा है।
Related Posts
November 16, 2023 स्कीम नंबर 51 के संगम नगर में कैलाश विजयवर्गीय का नया आशियाना व कार्यालय
गुरुवार को विधि विधान के साथ किया गृह प्रवेश।
यहीं क्षेत्र क्रमांक एक के लोगों से […]
February 26, 2020 युवराज उस्ताद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रासुका में होगा निरुद्ध इंदौर : क्राइम ब्रांच ने बुधवार को फरार गैंगस्टर युवराज उस्ताद को गिरफ्तार कर लिया। मिली […]
September 27, 2022 नए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु 10 अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश।
इंदौर : प्रदेश […]
April 1, 2021 माशिमं ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नम्बर
भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल ने 10वीं हाई स्कूल एवं बारहवीं हायर […]
July 7, 2022 चंदू शिंदे की गाड़ी पर हमला करने के मामले में भदौरिया सहित 5 पर प्रकरण दर्ज
इंदौर : बुधवार को मतदान के दौरान वार्ड 22 में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी चंदूराव शिंदे […]
June 9, 2023 मॉक ट्रिब्यूनल के जरिए प्रोफेशनल्स को बताई गई वास्तविक कोर्ट की कार्यपद्धति
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और इंदौर सीए शाखा ने "मॉक ट्रिब्यूनल" का आयोजन […]
October 3, 2020 इंदौर में 25 हजार के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, 7 और मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर : सियासती संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण की ओर से लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। यही […]