इन्दौर : महू पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद मोटरसाइकिलों की कीमत 5 लाख रुपए बताई गई है।
बीती 4 जून की मध्य रात्रि फरियादी शाहिद खान निवासी सात रास्ता महू की मोटरसाइकिल पल्सर एमपी 09 क्युई 1209 घर के सामनें से कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महू पर अपराध क्र 215/2021 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। थाना प्रभारी महू निरीक्षक दिलीप पुरी के नेतृत्व में महू थाना पुलिस टीम गठित की गई, जिसनें लगातार महू शहर में स्थान बदल बदल कर चेकिंग की। किशनगंज पॉइंट पर चेकिंग के दौरान उक्त वाहन आरोपी आकाश पिता दीपक वर्मा उम्र 18 साल निवासी बगीचा न. 30 गुजरखेडा महू के पास देखा गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी के पास से मोटरसाईकिल पल्सर एमपी 09 क्युई 1209 जब्त कर विस्तृत पुछताछ की गई। उसने बाइक चोरी में अपने एक अन्य साथी का भी होना बताया। आरोपी ने महू शहर मे कई स्थानों से वाहन चोरी करना कबूला। उसने बताया वो चोरी किए वाहन को चलाते चलाते जिज्ञासा खत्म होने पर कही सुनसान इलाके में उसे छोड देते थे और दूसरा नया वाहन चोरी कर उसका उपयोग करते थे। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई कुल 06 मोटरसाइकिल बरामद की गई।
Related Posts
July 28, 2025 एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पौधारोपण अभियान की शुरुआत
सांसद शंकर लालवानी और विधायक गोलू शुक्ला के आतिथ्य में रोपे गए पौधे।
इंदौर : एमजीएम […]
September 28, 2021 पलसीकर कॉलोनी स्थित फर्म पर छापा, अमानक होने की आशंका में पाम तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थ किए जब्त
क्राइम ब्रांच, खाद्य विभाग और थाना जूनी इंदौर की संयुक्त कार्रवाई में गुरूकृपा ट्रेडिंग […]
October 22, 2020 बीजेपी- कांग्रेस के 22 प्रत्याशियों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले..?
भोपाल : उपचुनाव की 28 सीटों पर उतरे भाजपा-कांग्रेस के 56 उम्मीदवारों में से 22 के खिलाफ […]
December 28, 2024 रिलायंस फाउंडेशन ने 5100 अंडर ग्रेजुएट छात्रवृत्ति की लिस्ट जारी की
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के 173 विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप।
मुंबई : रिलायंस फाउंडेशन […]
June 9, 2020 कोरोना से होनेवाली मौते बन रहीं चिंता का सबब, अब तक 150 से ज्यादा ने गंवाई जान..! इंदौर : इंदौर में कोरोना संक्रमण से होनेवाली मृत्यु दर चिंता का सबब बन गई है। प्रतिदिन 2 […]
July 1, 2021 कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की पूरी फीस माफ करने पर स्कूल संचालकों ने दी सहमति
इंदौर : जिले में जिन बच्चों के अभिभावकों की कोरोना से मौत हो चुकी है, उनकी स्कूलों से […]
August 30, 2021 अरसे बाद सजी चुटीली काव्य रचनाओं से महकती महफ़िल
इंदौर : कोरोना काल के बाद छोटे स्तर पर ही सही सांस्कृतिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया […]