इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने सोमवार को शराब ठेकेदारों के बीच की दुश्मनी में हुए गोलीकांड पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने असामाजिक तत्वों के गैंगवार को लेकर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र से चर्चा की और कहा कि इंदौर शांति का टापू है। यहां किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने वालों को किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गैंगवार (गोलीकांड) में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया।
जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी।
आईजी हरिनारायण चारी ने कृष्णमुरारी मोघे को आश्वस्त किया कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
लोग भयभीत न हों, असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने माना कि गोलीकांड जैसी घटनाओं से शहर में भय का माहौल बनता है। इंदौर की जनता को उन्होंने आश्वस्त किया की गुंडा तत्वों और उन्हें प्रश्रय देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इंदौर शांति का टापू है और शांति का टापू ही बना रहेगा।
Related Posts
January 8, 2022 यूपी सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 15 जनवरी तक केवल हाईटेक प्रचार की अनुमति
नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने यूपी सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान […]
September 11, 2021 खजराना गणेश मंदिर में स्थापित किया गया देश का दूसरा गणेश संग्रहालय
इंदौर : शहर के खजराना गणेश मंदिर में देश का दूसरा गणेश संग्रहालय स्थापित किया गया है। […]
November 27, 2023 मातृभाषा मराठी की संस्कृति, साहित्य और विरासत से नई पीढ़ी को अवगत कराएं
मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन में कहा वक्ताओं ने।
इंदौर : संस्था मुक्त संवाद साहित्यिक […]
March 9, 2022 ख्यात चित्रकार प्रभु जोशी की याद में दो दिवसीय कला अनुष्ठान 10 मार्च से
जामिनी रॉय की ओरिजिनल ड्रॉइंग्स पहली बार प्रदर्शित होंगी।
जामिनी रॉय केंद्रित कॉफी […]
July 22, 2022 बाणेश्वरी कावड़ यात्रा में कैलाश विजयवर्गीय ने भी उठाई कावड़, बजाया डमरू
इंदौर : महेश्वर से इंदौर होते हुए उज्जैन जा रही बाणेश्वरी कावड़ यात्रा का शुक्रवार को […]
November 21, 2024 हटेगा इंदौर का बीआरटीएस,मुख्यमंत्री यादव ने किया ऐलान
बोले मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों की मांग पर लिया निर्णय।
जनप्रतिनिधियों की मांग पर […]
June 20, 2020 सोमवार को बिजली उपभोक्ताओं से संवाद साधेंगे सीएम शिवराज इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संभवतः 22 जून को शाम 4 बजे प्रदेश के बिजली […]