इंदौर : मध्यप्रदेश के धार जिले में सड़क हादसे में युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल की मौत हो गई। घटना धार के समीप फोरलेन पर घटित हुई। बताया जाता है कि इंदौर निवासी नमन, अपनी साथी महिला निशानेबाज के साथ नेशनल कॉम्पिटिशन में भाग लेने जयपुर जा रहे थे। धार फोरलेन पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में निशानेबाज नमन पालीवाल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं साथी शूटर युवती गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया।
खजराना निवासी नमन का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद इंदौर लाया गया। दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सीएम शिवराज ने शोक व्यक्त किया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर निवासी राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। सीएम शिवराज ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. नमन पालीवाल बेहद प्रतिभावान और योग्य खिलाड़ी थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
Related Posts
June 30, 2020 कोरोना अपडेट : 45 नए मरीज मिले, 3 ने गंवाई जान इंदौर : कोरोना संक्रमण से लगभग रोज 4 मौतें होने की बात आधिकारिक रूप से जारी आंकड़ों से […]
March 20, 2021 दहेज हत्या के मामले में भाई,बहन को आजीवन कारावास
इंदौर : नवविवाहिता को जलाकर मारने वाले भाई-बहन को अदालत ने आजीवन कारावासकी सजा सुनाई […]
December 18, 2022 बीजेपी ने फूंका बिलावल भुट्टो का पुतला, पाक के खिलाफ की नारेबाजी
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो विश्व के नक्शे से उसका नामो निशान मिट जाएगा- […]
September 8, 2021 मप्र की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहर को समेटे होगा नया मप्र भवन, सीएम ने किया अवलोकन
नई दिल्ली : नए मध्यप्रदेश भवन में मध्य प्रदेश की संस्कृति ,परंपराएं, मूल्य, आस्थाएं, […]
March 14, 2021 मप्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में पूरी मदद करेगी केंद्र सरकार, जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराएंगे वैक्सीन- डॉ. हर्षवर्धन
मुख्यमंत्री शिवराज से केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सीएम आवास पर की […]
January 11, 2023 वर्ष 2023 में प्रदेश के जिला न्यायालयों में होनेवाले अवकाश घोषित
वर्ष में कुल 92 दिन होगा अवकाश।
इन्दौर : जिला अभिभाषक संघ, इन्दौर के अध्यक्ष गोपाल […]
April 22, 2021 85 फ़ीसदी कोरोना मरीज सामान्य इलाज से हो जाते हैं ठीक- डॉ. गुलेरिया
इंदौर : कोरोनावायरस के तेजी से फैल रहे प्रकोप के बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान […]