इंदौर : शहर को एक नई सौगात मिलने जा रही है। देवगुराड़िया की पहाड़ी को अहिल्या वन के रुप में विकसित किया जा रहा है। इंदौर के लोगों के लिए ये एक नया पिकनिक स्पॉट होगा।
सांसद शंकर लालवानी ने देवगुराड़िया मंदिर के पीछे की ओर पहाड़ी पर पौधारोपण किया और कहा कि इस क्षेत्र में काफी वृक्ष लगे हैं बची जगहों पर भी वृक्ष लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहाड़ी पर हरियाली बढाने के साथ सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा ताकि शहरवासियों को नई सौगात मिल सके।
आयुर्वेदिक पार्क बनेगा, फूलों की घाटी विकसित होगी।
सांसद लालवानी ने बताया कि देवगुराड़िया पहाड़ी के समग्र विकास का प्लान बनाकर यहां स्मृति उद्यान, आयुर्वेदिक पार्क, बॉटनिकल गार्डन और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा वैली ऑफ फ्लॉवर भी विकसित किए जाने की योजना है।
सांसद शंकर लालवानी पिछले कई दिनों से इसके लिए प्रयासरत थे। इस क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट के रुप में विकसित किया जाएगा तथा जनता की भी इस कार्यक्रम में सहभागिता होगी।
Related Posts
January 19, 2024 वन वे को लेकर महापौर ने व्यापारियों के साथ की बैठक
व्यापारियो से प्राप्त सुझावों पर सडक सुरक्षा समिति करेगी विचार ।
इंदौर : महापौर […]
May 6, 2023 निरंजनपुर चौराहा के सम्राट पृथ्वीराज चौहान नामकरण को लेकर एकजुट हुआ राजपूत समाज
🔸कीर्ति राणा इंदौर 🔸
राजपूतों का तो इतिहास रहा है अपना हक, संघर्ष कर के लिया और […]
August 2, 2021 25 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम अधिकारी व महिला क्लर्क गिरफ्तार
इंदौर नगर निगम के जनकार्य विभाग में पदस्थ अधिकारी विजय सक्सेना व एक महिला कर्मचारी को […]
September 1, 2024 पाश्चात्य संस्कृति ने भारतीय जीवन दर्शन का सबसे ज्यादा अहित किया..
भारतीय माटी के गीत पूरे लोक में भारत के आलोक के प्रतीक - मालिनी अवस्थी।
इंदौर : पद्म […]
January 7, 2017 केंद्र सरकार ने इंदौर शहर को किया खुले में शौच मुक्त घोषित । महापौर श्रीमती गौड़ ने माना आभार , दी बधाई । सभी जनप्रतिनिधियों का भी आभार मानते हुए दी […]
August 13, 2020 वाल्व युक्त मास्क पर जिला प्रशासन ने लगाया प्रतिबन्ध इंदौर : जिले में जन स्वास्थ्य की दृष्टि से एन-95 वाल्व मास्क (Particular With Valved […]
January 26, 2020 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सीएम कमलनाथ ने किया ध्वजारोहण इंदौर : 71वा गणतंत्र दिवस देश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। […]