इंदौर : नीमच जिले में दबंगों द्वारा आदिवासी युवक के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गरीब आदिवासी युवक को कुछ दबंगों ने सरेआम पिकअप वाहन से घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसने भी यह दृश्य देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए।
सूत्रों के मुताबिक यह घटना नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमच सिंगोली मार्ग की है। दबंगों ने पहले तो युवक को बाइक से टक्कर मारी, बाद में उसे पिकअप से बांधकर घसीटा गया। इस घटना में बुरीतरह घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 26 अगस्त को होना बताई जा रही है।
8 लोगों को बनाया नामजद आरोपी, 5 गिरफ्तार।
नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की शिनाख्त कन्हैयालाल भील के रूप में हुई है। इस घटना में 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है जिसमें मुख्य आरोपी चित्रमल गुर्जर और महेंद्र गुर्जर के साथ पिकअप के चालक और सहायक को भी पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। अभी तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है ।
Related Posts
October 7, 2020 बेसहारा, असहाय लोगों के लिए फरिश्ते थे अमरजीत सिंह सूदन
♦️ कीर्ति राणा ♦️
इंदौर : शहर के अनेक बीमार-बेसहारा लोगों का सहारा, फुटपाथ सहित […]
June 18, 2020 रेलवे ने चीन की कम्पनी से खत्म किया अरबों का करार.. नई दिल्ली : लद्दाख की गलवान घाटी में चीन की कायराना हरकत के बाद देशभर में चीन के खिलाफ […]
March 5, 2020 महिला दिवस पर महिलाएं करेंगी आचार्यश्री का महापूजन इंदौर : इस बार 8 मार्च को महिला दिवस दिगम्बर जैन संत आचार्य विद्या सागर जी महाराज के […]
June 8, 2022 बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर किया जा रहा मंथन
इंदौर : नगर निगम इंदौर और आठ नगर परिषदों के चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर […]
August 29, 2022 भारत चिरकाल तक अखंड बना रहे इस बात को लेकर नई पीढ़ी को करें जागरूक
महू: स्थानीय ग्राम कोदरिया में अखंड भारत विषय पर व्याख्यान और भारत माता की आरती का […]
April 26, 2021 सरकार का हिस्सा न होते हुए भी बरकरार है कैलाश विजयवर्गीय का जलवा
राजबाडा टू रेसीडेंसी
अरविंद तिवारी
बात यहां से शुरू करते हैं :-
मुख्यमंत्री […]
January 15, 2022 विजयवर्गीय पिता- पुत्र ने मकर संक्रांति पर खेला गिल्ली- डंडा, उड़ाई पतंग
इंदौर : सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया […]