टोक्यो : पैरा ओलिंपिंक खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग में अवनि लेखरा के गोल्ड जीतने के बाद भाला फेंक में सुमित आंतिल ने गोल्ड मैडल जीता। एफ64 क्लास के इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन किया।
विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड।
सड़क हादसे में अपना एक पैर गंवाने वाले सुमित ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक तीन वर्ल्ड रेकॉर्ड तोड़े। पहले उन्होंने 66.95 मीटर दूर भाला फेंक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। फिर अपनी दूसरी कोशिश में 68.08 मीटर के स्कोर से अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बेहतर किया। पांचवीं कोशिश में तो 68.55 मीटर के स्कोर के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया।
दो गोल्ड सहित 7 हुई भारत के पदकों की संख्या।
टोक्यो पैरा ओलिम्पिक में भारत के पदकों की तादाद दो स्वर्ण सहित कुल 7 हो गई है। जो इन खेलों के इतिहास में अबतक का पैरा ओलिम्पिक में यह भारत का अबतक का श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले दो बार के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया ने सिल्वर जीता था। पुरुषों के इसी भाला फेंक के एफ46 स्पर्धा में सुंदर सिंह गुर्जर को कांस्य पदक मिला, वह झाझरिया के बाद तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में योगेश कथूनिया ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता था।
Related Posts
May 29, 2023 उज्जैन में तेज आंधी ने ढाया कहर, महाकाल लोक को पहुंचा नुकसान..!
सप्तऋषि की 06 मूर्तियां पेडस्टल से गिरकर हुई क्षतिग्रस्त।
कंपनी की है 5 साल तक […]
July 12, 2021 केवल टँकीयों के भरने व मेन्टेनेन्स का काम दिया है ठेके पर, जल वितरण निगम ही करेगा- अपर आयुक्त
इंदौर : शहर की 112 नर्मदा टंकियों का मेंटेनेंस कार्य रामकी और एलएनटी कंपनियों को दिए […]
February 15, 2023 आवासीय भवन का व्यावसायिक उपयोग करने पर भवन किया गया सील
इंदौर : बिना कार्यपूर्णता व अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त किए भवन का व्यावसायिक उपयोग करने […]
June 28, 2025 कर्बला मैदान पर मेले के लिए लेना होगी नगर निगम से अनुमति
महापौर भार्गव ने समाज के प्रतिनिधियों को स्पष्ट की स्थिति।
नगर निगम का मालिकाना हक […]
September 27, 2023 चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं थी पर पार्टी का आदेश सर्वोपरि: विजयवर्गीय
इंदौर : विधानसभा क्रमांक1से भाजपा ने कैलाश विजयर्गीय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। […]
August 10, 2022 रोक के बावजूद बलपूर्वक महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में घुसे भाजयुमो कार्यकर्ता..!
बेरीकेट्स हटाकर अंदर चले गए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।
उज्जैन : पार्टी विथ डिफरेंस […]
March 2, 2023 सबका ध्यान, सबको ज्ञान और सबको सम्मान वाला बजट – मालू
इंदौर : म.प्र. की शिवराज सरकार का बजट लोकलुभावन नहीं, लोक हितकारी होकर रोजगारोन्मुखी, […]