मुंबई : दरिंदे की हैवानियत और बर्बरता की शिकार मुम्बई की निर्भया ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया था। साकीनाका इलाके में एक दिन पूर्व वहशी दरिंदे ने उसके साथ रेप करने के बाद बुरीतरह मारपीट की थी। बताया जाता है कि दरिंदे ने पीड़िता पर चाकू के कई वार किए और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी थी। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उसके शरीर से काफी खून बह गया था। राजावाड़ी अस्पताल में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर लगातार पीड़िता के इलाज में जुटे हुए थे। हालांकि उनकी तमाम कोशिशें सफल नहीं हो पाई।
सीसीटीवी आया सामने आया।
मुंबई की 30 वर्षीय निर्भया के साथ हुई बर्बरता का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें यह दिखाई पड़ रहा है कि आरोपी बड़ी बेरहमी के साथ पीड़िता को सड़क पर पीट रहा है। पीटने के बाद वह पीड़िता को अधमरी हालत में एक टेंपो में रखकर फरार हो जाता है। यह सीसीटीवी रात के समय का है।
मामले की जांच कर रही साकीनाका पुलिस के मुताबिक यह सीसीटीवी फुटेज आरोपी को सजा दिलाने में काफी सहायक होगा।
बता दें कि पुलिस ने निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले हैवान को कल ही गिरफ्तार कर लिया था।
Related Posts
May 4, 2023 महापौर ने चयनित 13 उपयंत्रियों को वितरित किए आदेश पत्र
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल के तहत मेरिट के आधार पर […]
November 9, 2021 कमला नेहरू अस्पताल में हुए अग्निकांड में 4 बच्चों की मौत की पुष्टि, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
भोपाल : मप्र की राजधानी भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रन आईसीयू में लगी आग में […]
July 24, 2023 आकर्षक वेशभूषा में सांस्कृतिक विरासत की छटा बिखेरते हुए दी गई समूह गीतों की प्रस्तुति
सानंद मराठी समूह गीत स्पर्धा में 48 समूहों ने की शिरकत।
इन्दौर : सानंद मराठी समूह […]
September 8, 2019 मिशन चंद्रयान 2 पर कांग्रेस की सधी प्रतिक्रिया सोची-समझी रणनीति..! इंदौर: (चंद्रशेखर शर्मा) मिशन चंद्र यान-2 पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया का नोटिस लेना बनता […]
January 24, 2021 कोरोना का प्रकोप अब रहा नहीं के बराबर, नए संक्रमित से दो गुना मरीज हुए रिकवर
इंदौर : कोरोना वैक्सिनेशन का दौर जहां लगातार चल रहा है, वहीं कोरोना का प्रकोप अब नहीं […]
March 14, 2023 मप्र को सिंचाई के क्षेत्र में मिला सीबीआईपी अवॉर्ड
सिंचाई के क्षेत्र में मप्र देश में नंबर वन, 65 लाख हेक्टेयर सिंचित करने का […]
October 28, 2019 दीपोत्सव की रोशनी में जगमगाया इंदौर इंदौर : देश- विदेश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी रोशनी का पर्व दीपावली धूमधाम के साथ […]