लखनऊ : प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
ये सुसाइड नोट 6 से 7 पन्नों का बताया जा रहा है। इस सुसाइड नोट में उनके एक शिष्य आनंद गिरि का नाम भी है।
सुसाइड नोट में लिखा है कि वो कई कारणों से परेशान थे। इसी वजह से वे अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि वह हमेशा गर्व के साथ जीते रहे हैं और गर्व के बिना नहीं रह पाएंगे।
महंत गिरि ने अपने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि आश्रम के बारे में क्या करना है। उन्होंने वसीयतनामा भी लिखा है। सुसाइड नोट में लिखा है कि किसका ध्यान रखा जाना है किसको क्या दिया जाना है. ये सब कुछ उन्होंने स्पष्ट कर दिया है।
शिष्य से दुःखी होकर की खुदकुशी।
सुसाइड नोट में उन्होंने यह भी लिखा है कि मैंने आत्महत्या की है क्योंकि वह अपने शिष्य से दुखी थे।
यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपों के घरे में आए शिष्य आनंद गिरि को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। आनंद गिरी के खिलाफ महंत नरेंद्र गिरी के एक अन्य शिष्य अमर गिरी ने शिकायत दर्ज कराई थी।
Related Posts
November 2, 2021 चेन लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख रुपए कीमत की लूटी गई चेनें बरामद
इंदौर : हीरानगर पुलिस ने चैन स्नेचर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सुनसान इलाकों मे राहगीर […]
February 17, 2022 यूरिनल की दुर्गंध और उसकी आड़ में किए अतिक्रमण से मारोठिया बाजार के व्यापारी परेशान, की हटाने की मांग
इंदौर : शहर के पश्चिम मध्य क्षेत्र स्थित मारोठिया बाजार बरसों से किराना व ड्रायफ्रूट्स […]
June 17, 2023 इंदौर जिले के 32 तीर्थयात्री विमान से गंगासागर की यात्रा पर हुए रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना।
मंत्री तुलसी सिलावट और महापौर भार्गव ने तीर्थ […]
April 25, 2024 विष्णुपुरी मेन रहवासी संघ के अध्यक्ष चुने गए अभिलाष शुक्ला
इंदौर : विष्णुपुरी मेन रहवासी संघ की साधारण सभा संपन्न हुई। सभा में कॉलोनी के हित में […]
January 24, 2022 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद जितेंद्र कुमार के परिजनों का होगा सम्मान
इंदौर : संस्था सेवा सुरभि, जिला प्रशासन, इंदौर पुलिस एवं नगर निगम की सहभागिता में चल […]
June 20, 2020 इंदौर के बाशिंदों के लिए बाबा रामदेव ने रखा विशेष ऑनलाइन योग सत्र..! इंदौर : बाबा रामदेव ने इंदौर के लिए एक विशेष योग सत्र में कोरोना से बचने और अपनी […]
September 22, 2020 महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपियों को नहीं मिली जमानत शाजापुर : न्यायालय जेएमएफसी शाजापुर शर्मिला बिलवार ने आरोपीगण सुनील जाट और सुदामा […]