इंदौर : बडगोंदा थाना क्षेत्र के समीप इंदौर की ओर तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराते हुए नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं, तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इंदौर लाकर एमवाय अस्पताल भर्ती कराया गया है।
ये घटना गुरुवार देर रात घटित होना बताई जा रही है। बडगोंदा थाना क्षेत्र से 1 किलोमीटर दूर बनी संकरी पुलिया से नाले में कार गिरने की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
कार में सवार विक्रम, बद्री व एक अन्य व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र (33) पुत्र जगदीश, दिलीप (35) पुत्र बाग सिंह व विक्रम पुत्र नरेश (40) निवासी जोगी भड़क को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि सभी युवक इलाके के बालाजी रेस्टोरेंट में काम करने वाले हैं। वे सभी नशे में धुत थे। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं।
Related Posts
October 12, 2021 बीजेपी महिला मोर्चा ने बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री, राजमाता को अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने भागीरथपुरा में भाजपा की वरिष्ठ नेता, राजमाता […]
November 12, 2022 बड़े आईटी हब के रूप में विकसित हो रहा इंदौर
आईटी क्षेत्र में निवेश के लिए बढ़ते आकर्षण को देखते हुए इंदौर में अत्याधुनिक सुविधाओं से […]
April 5, 2023 मोबाइल स्नेचिंग की वारदात करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने पुराना आरटीओ रोड पर दिया था, मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम।
आरोपियों […]
August 18, 2020 देवी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर सिंधिया ने किया नमन इंदौर : सोमवार को इंदौर- उज्जैन प्रवास पर आए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने […]
July 4, 2019 आरएसएस मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली जमानत मुम्बई: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी गुरुवार को […]
May 23, 2022 आईपीएल का सट्टा संचालित कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों रूपए नकद व सट्टे में प्रयुक्त सामग्री बरामद
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 02 आरोपियों को क्राइम ब्राँच इंदौर […]
October 17, 2020 आंकड़ों में कम हो रहा कोरोना संक्रमण पर खतरा बरकरार..!
इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद में बीते दो- तीन दिनों से कमीं दर्ज की […]