इंदौर : देश की विभिन्न जेलों पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के सौजन्य से बंदियों का खेलों से संबंधित कार्यक्रम “परिवर्तन प्रिजन टु प्राइड” का वर्चुअल शुभारम्भ राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। केन्द्रीय जेल इन्दौर में इस कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक पाटिदार मुख्य अतिथि के बतौर मौजूद रहे। जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस भव्य वर्चुअल कार्यक्रम को इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकान्त माधव वैद्य ने दिल्ली से संबोधित किया। मध्यप्रदेश जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के महानिदेशक अरविन्द कुमार द्वारा वर्चुअल माध्यम से केन्द्रीय जेल भोपाल से कार्यक्रम को संबोधित किया गया। अंत में आभार जेल उप अधीक्षक सुजीत खरे ने माना।
कैदियों को दिया जाएगा विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण।
“परिवर्तन प्रिज़न टु प्राइड” कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय जेल इन्दौर पर एक माह की अवधि के लिए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के खेल प्रशिक्षकों द्वारा बंदियों को वॉलीबॉल, कैरम, बेडमिंटन एवं शतरंज आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित व चयनित बंदी बाद में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के खेलों में जेल विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Related Posts
May 26, 2021 उखड़ती साँसों को सांसें देकर लोगों को नई जिंदगी देनेवाले फरिश्तों का विजयवर्गीय ने किया सम्मान
इंदौर : सुनामी के रूप में आई कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान इंदौर वासियों की […]
July 28, 2024 इंदौर जिले में अब तक बीते वर्ष की तुलना में 11 इंच कम हुई बारिश
इंदौर : इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 344.7 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 13 इंच) औसत […]
June 5, 2024 बारिश के पूर्व कान्ह नदी की सफाई, शुद्धिकरण के मंत्री विजयवर्गीय ने दिए निर्देश
इंदौर : लोकसभा चुनाव सम्पन्न होते ही नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश […]
March 16, 2024 अच्छा एक्टर बनने के लिए आत्मविश्वास होना जरूरी : शाहबाज खान
फ्रेंच ऐक्ट्रिस मारयाने बोर्गो, फिल्म एक्टर शाहबाज़ खान, एक्ट्रेस आर्य शर्मा ने फिल्म, […]
August 14, 2022 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में चेयरमैन डॉ. डेविश जैन करेंगे ध्वजारोहण
प्रेस्टीज शिक्षण समूह द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर देश की अचर्चित […]
June 26, 2021 प्रेमी युगल ने नहर में कूदकर की खुदकुशी, इंदौर में रहकर कामकाज करता था मृतक युवक
इंदौर : प्रेमी जोड़े ने नर्मदा नदी की नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के पानी में […]
August 28, 2022 लोक अभियोजकों के लिए रखी गई प्रशिक्षण कार्यशाला
इंदौर : लोक अभियोजन मध्य प्रदेश भोपाल के बैनर तले संचालक लोक अभियोजन मध्य प्रदेश […]