जकार्ता: जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच स्थित सुन्दा खाड़ी में आई सुनामी ने दोनों द्वीपों के तटीय इलाकों में तबाही मचा दी। मिली जानकारी सुनामी से कई इमारतें धराशायी हो गई। 200 से अधिक लोग मारे गए और 600 से अधिक घायल हो गए।
इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के अनुसार अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी फटने से सुन्दा खाड़ी में भू स्खलन हुआ जिससे खड़ी में सुनामी आई। 50 से 65 फ़ीट ऊंची लहरें तेजी के साथ उठी और तटीय इलाकों में सबकुछ तहस- नहस कर गई।
नॉर्वे के एक पत्रकार ओएस्टिन एंडर्सन पास ही के एक द्वीप से ज्वालामुखी फटने की तस्वीर खींच रहे थे तभी उन्होंने खाड़ी में ऊंची लहरें उठते देखी। तत्काल वे होटल की तरफ भागे और अपनी जान बचाई। एंडर्सन ने भारी तबाही का मंजर अपनी आंखों से देखा।
तीन माह पहले भी आया था भूकंप
इंडोनेशिया के सुलामेसी द्वीप स्थित पालु और डोंगला शहरों में बीते सितम्बर माह में सुनामी आयी थी। भूकंप के कारण आई इस सुनामी के कारण 800 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और हजारों घायल हो गए थे। दोनों शहर भूकंप व सुनामी से तबाह हो गए थे।
नहीं दे पाए सुनामी का अलर्ट
इंडोनेशिया का आपदा प्रबंधन विभाग सुनामी का अलर्ट जारी करने में नाकाम रहा जिसके चलते सैकड़ों जानें गई। मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।
आपको बता दें कि इंडोनेशिया दुनिया के सर्वाधिक भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।
Related Posts
November 19, 2022 17 करोड़ की लागत के 110 वाहन महापौर ने किए लोकार्पित
इंदौर शहर के स्वच्छता अभियान के पैमाने को बनाए रखना हमारा लक्ष्य है- महापौर
इन्दौर : […]
April 19, 2020 कोरोना के कॉम्प्लिकेशन के कारण आया चंद्रवंशी को अटैक – सीएमएचओ..! इंदौर : निरीक्षक देवेंद्र मालवीय बीते 18- 19 दिनों से अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे। उनकी […]
March 9, 2023 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डी एम पाठ्यक्रम प्रारंभ होगा
इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में […]
May 13, 2025 दर्शक थिएटर तक न आए तो नाटक दर्शकों के बीच ले जाएं : सोमण
इंदौर : जाने-माने अभिनेता, लेखक,निर्देशक योगेश सोमण का कहना है कि बदलते दौर में नाटक को […]
March 26, 2021 होली- धुलंडी पर रोक को लेकर गरमाई सियासत, विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी पर लगाया हिन्दू विरोधी होने का आरोप
इंदौर : रविवार को होली पर लगाए गए लॉक डाउन और धुलेंडी पर लॉक डाउन जैसे ही प्रतिबंधात्मक […]
May 16, 2024 रिलायंस रिटेल ने की ब्रिटिश फैशन कंपनी ASOS के साथ साझेदारी
ASOS के प्रोडक्ट भारत में बेचेगा रिलायंस रिटेल।
नई दिल्ली : ब्रिटेन की मशहूर ऑनलाइन […]
May 26, 2023 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 14 से 20 जून तक मनाया जाएगा ब्रह्मोत्सव व रथयात्रा महोत्सव
श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर आहूत की गई […]