इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सिंधी समाज के कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान डॉ. मिश्रा सिंधी भाषा की बारह खड़ी सुनाई तो सभागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गृहमंत्री ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें सिंधी भाषा लिखना, पढ़ना और बोलना आती है।
दरअसल, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा नागरिकता सम्मान समारोह में शिरकत करने जाल सभागृह पहुंचे थे। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने सिंधी भाषा की बारह खड़ी भी सुना दी।
समारोह में गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने सिंधी समाजजनों से कहा कि उनका बचपन सिंधी समाज के लोगों के बीच बीता है। उन्होंने सवाल पूछने के अंदाज में कहा कि यहां बैठे बहुत सारे लोग सिंधी भाषा लिख नहीं पाते होंगे? बोल तो लेते होंगे।
इस पर सभागृह में मौजूद कई लोगों ने अपना हाथ उठाकर जवाब दिया कि उन्हें सिंधी भाषा लिखते आती है। गृहमंत्री ने कहा कि वे सिंधी भाषा लिख भी लेते हैं। उनकी इस बात ने वहां मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया।इसके बाद उन्होंने सिंधी बारह खड़ी भी सुनाई।
कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़ व आकाश विजयवर्गीय और सिंधी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Related Posts
July 21, 2022 सीनियर सिटीजन को किराए में छूट बहाल करने से रेलवे का साफ इनकार
नई दिल्ली : कोरोना काल के दौरान सीनियर सिटीजन को रेल किराए में मिलने वाली छूट खत्म कर […]
October 6, 2024 खर्राटे गहरी नींद की निशानी नहीं, स्लीप एपनिया के हैं लक्षण
इंदौर में नींद से जुड़ी समस्याओं पर हो रही दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस।पहले दिन हुई, खर्राटों, […]
December 3, 2021 सीसीटीवी में नजर आने के बाद तेज हुई तेंदुए की सर्चिंग, आम लोगों का चिड़ियाघर में प्रवेश बंद
इंदौर : नवलखा स्थित प्राणी संग्रहालय से पिंजरा तोड़ कर भागे तेंदुए का 24 घंटे से अधिक […]
January 27, 2023 आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने रेलवे स्टेशन का किया दौरा
खेलो इंडिया में भाग लेने आ रहे खिलाड़ियों के आतिथ्य सत्कार की तैयारियों का लिया […]
April 6, 2021 मनमाने वसूले जा रहे रेमडेसीवीर के दाम, सरकार बनी हुई है मौन..!
कीर्ति राणा इंदौर। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जैसे जैसे बढ़ रही है, उपचार में […]
April 1, 2023 बेगुनाह होते हुए भी हत्यारी मानी जा रही बावड़ी..!
🔹कीर्ति राणा 🔹
जाने कितने साल इंदौर के माथे से ये कालिख नहीं मिट पाएगी। अच्छे मामलों […]
July 24, 2023 आकर्षक वेशभूषा में सांस्कृतिक विरासत की छटा बिखेरते हुए दी गई समूह गीतों की प्रस्तुति
सानंद मराठी समूह गीत स्पर्धा में 48 समूहों ने की शिरकत।
इन्दौर : सानंद मराठी समूह […]