इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को देवगुराडिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बन रहे सीएनजी प्लांट का निरीक्षण किया। इस प्लांट से घरेलू कचरे से करीब 500 टन बायो सीएनजी गैस बनाई जाएगी। कहा जा रहा है कि इस गैस का उपयोग नगर निगम अपनी बसों को चलाने एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगा।
कचरे से सीएनजी बनाने का देश में पहला प्लांट।
लालवानी के अनुसार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का चार बार खिताब हासिल कर चुके इंदौर के लिए यह एक और अनूठी उपलब्धि होगी। पूरे देश में यह पहला ऐसा प्लांट होगा जहां शहर से इकट्ठा किए हुए कचरे से सीएनजी गैस बनाई जाएगी और उससे बसें चलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्लांट के कई पार्ट्स विदेशों से आने थे। कोविड के कारण इसमें देरी हुई है लेकिन समय पर इसे पूरा करने के प्रयास जारी हैं। सांसद लालवानी ने ये भी बताया कि इस प्लांट के उदघाटन के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करेंगे।
सांसद लालवानी के साथ दौरे पर निगमायुक्त प्रतिभा पाल, अपर आयुक्त संदीप सोनी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
April 29, 2017 प्रदेश काँग्रेस के 5 चरणों में होंगे सगठनात्मक चुनाव। कांग्रेस सदस्यता अभियान 15 मई तक।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा जिला व […]
August 14, 2021 दुकानों में हाथ साफ करने वाले 3 आरोपी पकड़ाए, हजारों का माल बरामद
इंदौर : दुकान मे चोरी करनें वालें 03 आरोपियों को सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने बन्दी बनाया […]
July 16, 2021 भोपाल के हबीबगंज की तर्ज पर होगा इंदौर रेलवे स्टेशन का विकास- डीआरएम
इंदौर : मां अहिल्या की नगरी इंदौर के रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप देने की तैयारी की जा […]
July 31, 2020 सैम्पलिंग, टेस्टिंग बढ़ते ही सौ के पार हुई संक्रमितों की तादाद इंदौर : कई दिनों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पलिंग और टेस्टिंग में तेजी लाई। जैसे ही […]
December 15, 2021 गीता जयंती पर बच्चों ने किया श्रीमद भागवत गीता का सामूहिक पाठ
इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडल, महाराष्ट्र समाज और तरुण मंच राजेन्द्र नगर द्वारा आयोजित […]
June 12, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट की छात्रा आयुषी सम्मानित
सेवा कार्यों के लिए किया गया सम्मान।
भूख और कुपोषण से ग्रसित लोगों में भोजन वितरित […]
May 9, 2024 बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का निधन
रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुक्तिधाम […]