भोपाल : देर रात पचमढ़ी- मटकुली रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए होशंगाबाद रैफर किया गया है। दोनों मृतक व घायल युवक इंदौर के हैं। वे पचमढ़ी घूमने जा रहे थे। देर रात करीब 11.30 बजे मटकुली-पचमढ़ी रोड पर झिरिया गांव के पास उनकी कार पेड़ से टकरा गई। बताया जाता है कि कार स्कीम नंबर 155 निवासी अंकित पुत्र राजू शर्मा चला रहा था। हादसे में अंकित के भाई पुनीत शर्मा पुत्र राजू शर्मा (30) निवासी मरीमाता चौक इंदौर की मौके पर ही मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल शुभम सिंह की मौत अस्पताल में हुई। सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उसने एम्बुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए। मृतक व घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
लापरवाही से गाड़ी चलाने से हुआ हादसा।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक लापरवाही पूर्वक व तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के चलते यह हादसा हुआ। कार चला रहे अंकित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक पुनीत उसका भाई था।
Related Posts
June 11, 2022 पांच सितारा होटल को निशाना बनाने के पूर्व ही पकड़े गए 5 डकैत
इंदौर : डकैती डालने की योजना बना रहे 05 शातिर बदमाश पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में आ […]
May 5, 2025 10 से 17 मई तक आयोजित होगी अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला
इंदौर : शहर हित से जुड़े मुद्दे उठाने वाली संस्था अभ्यास मंडल प्रतिवर्ष व्याख्यानमाला […]
July 25, 2021 पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश पुलिस थाना तेजाजीनगर की […]
January 5, 2021 किन्नर अखाड़े को मान्यता देना संभव नहीं- रामकिशोरदास शास्त्री
इंदौर : देश के तेरह प्रमुख अखाड़ों में से एक, अ.भा. पंच दिगंबर अणि अखाड़ा हरिद्वार के […]
May 20, 2020 इंदौर बायपास पर अभी भी जारी है प्रवासी मजदूरों की सेवा का सिलसिला इंदौर : महाराष्ट्र, गुजरात में काम करनेवाले यूपी, बिहार के प्रवासी मजदूरों के इंदौर […]
February 4, 2023 भू माफिया मद्दा की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटवाने हाईकोर्ट पहुंची पुलिस
इंदौर : इंदौरी दाऊद बने मद्दा को पुलिस कभी पकड़ नहीं पाई। उसे हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम […]
November 10, 2022 सानंद के मंच पर नाटक ‘ संध्या छाया’ का मंचन 11 नवंबर से
निर्मिती सावंत और वैभव मांगले ने निभाई है नाटक में प्रमुख भूमिकाएं।
सानंद के पांच […]