इंदौर : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष रघु यादव ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के पंचायत व निकाय चुनाव में ओबीसी वर्ग के ख़िलाफ़ कूटरचित षड्यंत्र रचते हुए आरक्षित सीटों पर चुनाव पर रोक लगवा दी। यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र और पिछड़ा वर्ग के ख़िलाफ़ की गई साजिश को बताता है। अब यह जनता के सामने भी उजागर हो गया है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से पिछड़ा वर्ग की विरोधी रही है।
कांग्रेसी नेताओं के फूंके पुतले।
कांग्रेस के इस कृत्य से प्रदेश में निवासरत 51% ओबीसी वर्ग में रोष व्याप्त है, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए नगर के प्रमुख चौराहों कालानी नगर, नगीन नगर, बड़ा गणपति, राजमोहल्ला, भोलाराम उस्ताद मार्ग सहित अन्य चौराहों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ, दिग्विजयसिंह एवं विवेक तन्खा का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, रघु यादव, लक्ष्मीनारायण साहू , प्रकाश राठौर, संतोष यादव, सुभाष परमार,भोला यादव, लखन कोदिया, सचिन शिंदे,दिनेश टांक, पवन यादव, राकेश शोभावत, राकेश सोनी, यश चावड़ा,भजन ओझा, प्रकाश नायक, शुभम परमार सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Posts
February 5, 2023 एलआईसी में पॉलिसी धारकों का निवेश बिलकुल सुरक्षित है
कांग्रेस एलआईसी कार्यालयों पर न करें प्रदर्शन।
कांग्रेस अध्यक्ष को एल आई सी के श्रम […]
July 22, 2023 इंदौर प्रेस क्लब में कैरम व टेबल टेनिस स्पर्धा रविवार से प्रारंभ होगी
आईडीए अध्यक्ष चावड़ा, अपर पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया और वरिष्ठ खेल प्रशासक ओम सोनी […]
May 10, 2020 कोमा में चले गए अजीत जोगी, हालत बेहद चिंताजनक रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। कोमा में चले जाने […]
February 14, 2024 दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ने की कलेक्टर ने की पहल
दो दिव्यागों को रोजगार के लिए स्वीकृत की गई सिलाई मशीन।
किसी को इलाज़ तो किसी को […]
February 22, 2017 26 सौ करोड के कटनी हवाला कांण्ड में पहली मौत
नोटबंदी के बाद मध्यप्रदेश के कटनी जिले मे हुए 26 सौ करोड के हवाला कांण्ड के […]
February 1, 2024 उद्योग हितैषी है अंतरिम बजट, रियल एस्टेट क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा
इंदौर : वित्तीय मामलों पर साधिकार लेखन करने वाले वरिष्ठ पत्रकार शैलेश पाठक बबलू ने […]
October 19, 2023 प्रदेश के साथ इंदौर संभाग की सभी विधानसभा सीटों पर बीजेपी करेगी हाईटेक चुनाव प्रचार
संभाग की 37 विधानसभा सीटों के लिए रवाना किए 37 प्रचार रथ।
विजयवर्गीय, लालवानी और […]