भोपाल : प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बयान जारी करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे मास्क लगाएं और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में कोरोना के 1320 प्रकरण नए आए हैं। 68 हजार टेस्ट किए गए और 169 लोग ठीक हुए हैं। संपूर्ण प्रदेश में 3780 एक्टिव केस हैं।पुलिस के 13 जवान भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
मास्क कर नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं।
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि वाहन चालक अगर मास्क नहीं लगाएंगे तो उन्हें पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। इस आशय के निर्देश पेट्रोल पंप संचालकों को दिए जा रहे हैं। गृहमंत्री ने कहा कि मास्क के जुर्माने की राशि पर सख्ती से विचार किया जा रहा है।
लॉकडाउन का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं।
गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन या कर्फ्यू का फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। पिछली बार के कोरोना वैरिएंट और इस बार के वैरिएंट में अंतर है। पिछली बार परिस्थितियां अलग प्रकार की थी।
पंजाब के सीएम चुन्नी पर कसा तंज।
डॉ. मिश्रा ने कहा मैंने कल पंजाब के मुख्यमंत्री को देखा, वे टीवी रिपोर्टर को साथ में बिठाकर जाम को खुलवाने गए थे। इस बात से उन्होंने सिद्ध कर दिया कि जाम लगवाना और जाम खुलवाना दोनों ही उनके नियंत्रण में है। दोनों में उन्हें महारत हासिल है।
Related Posts
July 27, 2025 मोहम्मद रफी की याद में सजेगी ‘छाया गीत’ की महफिल
रविवार शाम माई मंगेशकर सभागृह में होगा कार्यक्रम।
इंदौर : संस्था उत्कर्ष के बैनर तले […]
March 8, 2023 घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करना पड़ा महंगा, अदालत ने सुनाई 2 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा
इंदौर : घरेलू गैस सिलेंडर एवं केरोसिन का व्यवसायिक उपयोग करने वाले आरोपी को 2 वर्ष के […]
August 16, 2020 ‘गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल’ पर रोक लगाने की राष्ट्रीय महिला आयोग ने की मांग नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने एक्ट्रेस जान्हवी कपूर […]
July 22, 2025 शादी पार्टनर डॉट कॉम के नाम पर धोखाधड़ी
इंदौर : डिजिटल युग में, जहाँ हर तरफ़ सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं धोखेबाजों के नए-नए तरीके […]
January 11, 2021 पीपल्याहाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों का केंद्र बनीं होटल की गई ध्वस्त, होटल मालिक पर लगेगी रासुका
इंदौर : हरतरह के माफिया और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त […]
September 7, 2023 मधु भैया जानते हैं राऊ क्षेत्र का विकास कैसे करना है : मंत्री सिलावट
राऊ क्षेत्र की दो सड़कों के निर्माण हेतु किया गया भूमिपूजन।
राऊ विधानसभा क्षेत्र की […]
January 5, 2025 श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान में 19 वा ब्रह्मोत्सव 07 जनवरी से
07 जनवरी को पुष्कर्णी में नौका विहार।
08 जनवरी को सजेगा मनोहरी पुष्प बंगला।
09 […]