इंदौर : अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर आरएसएस को लेकर विवादित बात कह दी। सोमवार को इंदौर में युवक कांग्रेस के सम्मेलन में युवा कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए उन्होंने आरएसएस को नफरत की विचारधारा का पोषक बताते हुए उसकी तुलना दीमक से कर दी।
फासीवादी संगठन है आरएसएस।
दिग्विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की लड़ाई आरएसएस व उसके जैसे संगठनों की फासीवादी विचारधारा से है। आरएसएस दीमक की तरह गुपचुप काम करता है और समाज में विभेद पैदा करता है। उसने कभी कोई आंदोलन नहीं किया। कभी आम आदमी के हितों की लड़ाई नहीं लड़ी।
हिन्दू धर्म कभी खतरे में नहीं रहा।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में ईसाई धर्म आया, इस्लाम आया पर हिन्दू धर्म को कोई खतरा नहीं हुआ। मुगलों का राज रहा, अंग्रेजों का शासन रहा पर हिन्दू धर्म को कभी खतरा नहीं रहा। अब हिन्दू धर्म खतरे में बताया जा रहा है। दरअसल ऐसा भ्रम इसलिए फैलाया जा रहा है ताकि आरएसएस जैसे संगठन अपनी विचारधारा को आगे ले जा सकें
और उसका राजनीतिक लाभ उठाया जा सकें। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस विचारधारा से लड़ना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
Related Posts
March 5, 2023 अवैध भांग और देशी पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नार्को हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना पर, क्राइम ब्रांच इंदौर ने 02 आरोपियों को […]
September 2, 2022 सभी पथ विक्रेताओं को दिया जाएगा संबल योजना का लाभ, बनेंगे संबल कार्ड
प्रदेश में 17 सितंबर से 31अक्टूबर तक चलेगा अभियान। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न […]
December 28, 2021 लोकनृत्य के साथ मनोरंजन और खानपान की बानगी पेश कर रहा है मालवा उत्सव
इंदौर : लोक संस्कृति मंच द्वारा संस्कृति मंत्रालय, नगर निगम और अन्य संस्थाओं के सहयोग […]
May 10, 2020 वाहन नम्बर लेकर बनवाया जा सकता है ई- पास शहर से बाहर जाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर
वाहन नंबर लेकर बनवा सकते हैं […]
May 14, 2020 गुना के समीप ट्रक – बस की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत भोपाल : गुरुवार तड़के गुना के पास बस और ट्रक की टक्कर में ट्रक में सवार 8 प्रवासी मजदूरों […]
July 23, 2021 2 नए कोरोना संक्रमित मिले, कुल 44 मरीजों का चल रहा इलाज
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में कभी कमीं या कभी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार […]
June 17, 2023 जीएसटी करदाताओं के समक्ष आ रही परेशानियों से निजात दिलाने की मांग
ग्रीवेंस रिड्रेसल कमेटी की बैठक में रखी गई मांग।
इंदौर : जीएसटी के तहत करदाताओं को आ […]