इंदौर : वन मंत्री विजय शाह का कहना है कि मप्र में शेरों की गणना का काम जारी है। उन्हें उम्मीद है कि मप्र पुनः टाइगर स्टेट का दर्जा हासिल कर लेगा। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि अफ्रीकन चीता को कोरोना संक्रमण के चलते मप्र में लाने की योजना फिलहाल टाल दी गई है।
रिपोर्ट मिलने पर होगी कार्रवाई।
बुरहानपुर से इंदौर लाए गए तेंदुए के बच्चे के पिजरे से गायब होने और बाद में वन विभाग परिसर से ही बरामद होने के मामले में मंत्री विजय शाह का कहना था कि उन्हें जांच रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। रिपोर्ट में जो भी दोषी होगा, उसपर कार्रवाई होगी।
गलत कामों को संरक्षण नहीं।
हाल ही में इंदौर में एक मसाज सेंटर पर छापेमारी में देशी- विदेशी 10 युवतियां और 8 लड़के देह व्यापार के आरोप में पकड़ाए थे। उनमें 3 लड़के खंडवा के युवा मोर्चा पदाधिकारी होकर होकर मंत्री विजय शाह समर्थक बताए गए थे। इस बारे में पूछे जाने पर मंत्री शाह का कहना था कि वे 32 सालों से विधायक हैं। जो लड़के पकड़ाए हैं, उनके दादा और पिता उनके साथ काम कर चुके हैं। अगर इन लड़कों ने गलत किया है तो पुलिस कार्रवाई करें। उनका इस मामले में कोई सरंक्षण नहीं है।
Related Posts
February 5, 2021 असाधारण प्रतिभा की धनी 12 वर्षीय तनिष्का को लॉ में एडमिशन दिलाने आगे आए सांसद लालवानी
इंदौर : 12 साल की उम्र में 12 वीं की परीक्षा पास करने वाली असाधारण प्रतिभा की धनी […]
February 15, 2024 हरदा हादसे में मृतकों के परिजनों को दिया जाए 01- 01करोड़ रुपए मुआवजा
नेताजी सुभाष मंच ने प्रदेश सरकार से की मांग।
हरदा हादसे में मृतकों को दी गई […]
April 12, 2020 6 और इंदौरी बाशिंदों ने कोरोना को दी मात। अभी तक 35 प्राप्त कर चुके हैं कोरोना पर विजय इंदौर : संकट कितना भी बड़ा क्यों न हो, मुसीबत कितनी भी विकराल क्यों न हो, हौंसले, जज्बे […]
September 1, 2022 अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त आरोपी पकड़ाया
इंदौर : अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया […]
March 21, 2020 निर्भया के दरिंदों को फांसी देने पर ज्वाला कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी इंदौर : लंबी अंधियारी रात के बाद न्याय की जीत हुई है। 'ज्वाला' संस्था का गठन ही निर्भया […]
May 15, 2020 लॉकडाउन कब समाप्त होगा ये बताना फिलहाल संभव नहीं- कलेक्टर इंदौर : जून माह तक लॉकडाउन समाप्त हो जाएगा या नहीं यह अभी बताना संभव नहीं है। कोरोना […]
January 23, 2017 शराब की तरह प्रदेश में नहीं खुलेंगी भांग की नई दुकान प्रदेश में शराब की तरह भांग की भी नई दुकानें नहीं खुलेंगी। सरकार ने वित्तीय वर्ष […]