भोपाल : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मप्र में 15 से 31 जनवरी तक पहली से 12 वी तक तमाम सरकारी व प्रायवेट स्कूल बंद रहेंगे।मेले नहीं लगेंगे और रैलियों पर प्रतिबंध रहेगा।
ये निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा आयोजित क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की वर्चुअल बैठक में लिए गए। क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के सदस्य, मंत्री, जन प्रतिनिधि,मुख्य सचिव, संभागीय कमिश्नर्स, जिला कलेक्टर्स व अन्य अधिकारी इस वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। इंदौर से सांसद शंकर लालवानी,विधायकगण, कलेक्टर मनीष सिंह, और अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी वर्चुअली जुड़े।
टेक होम होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय किया गया कि बड़ी सभाएं और आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। 20 जनवरी से होने वाली प्री बोर्ड परीक्षाएं अब टेक होम होंगी अर्थात घर बैठकर दी जा सकेंगी।
50 फीसदी क्षमता के साथ होंगे कार्यक्रम।
बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देशित किया कि 50 फीसदी क्षमता के साथ हॉल में कार्यक्रम किए जा सकेंगे। उनमें भी अधिकतम संख्या 250 रहेगी।
बिना दर्शकों के जारी रहेगी खेल गतिविधियां।
सीएम शिवराज ने निर्देश दिए कि खेल गतिविधियां 50 फीसदी क्षमता के साथ जारी रखीं जाएं, हालांकि दर्शकों को अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए ताकि कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाई जा सके।
Related Posts
June 11, 2023 सानंद के मंच पर हास्य के साथ सामाजिक संदेश देता मराठी नाटक ‘कुर्रर्रर्रर्र’ का प्रभावी मंचन
विशाखा सुभेदार, पॅडी कांबले, प्रसाद खांडेकर, नम्रता संभेराव के अभिनय और तालमेल के दर्शक […]
April 8, 2020 कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 16 तक, 22 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक इंदौर में 22 […]
January 18, 2022 पुलिसकर्मी से इंसास रायफल छीनकर भागे गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, रायफल बरामद
इंदौर : बड़गोंदा थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक के घर डकैती डालने का प्रयास करने के […]
September 24, 2020 बुरहानपुर में बनेगा केला एक्सपोर्ट क्लस्टर, शिवराज ने किया ऐलान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 सितम्बर को इंदौर संभाग के बुरहानपुर जिले के […]
May 21, 2021 पत्रकार साथियों और परिजनों के लिए लगाया गया विशेष टीकाकरण शिविर
इंदौर : प्रेस क्लब में गुरुवार को पत्रकार साथियों और उनके परिजनों के लिए विशेष […]
March 24, 2023 राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रचने में मोदी सरकार ने सारी हदें पार की..
आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए पीड़ा का दिन - कमलनाथ
भोपाल : राहुल गांधी की लोकसभा […]
February 5, 2019 सीबीआई के सामने पेश हों राजीव कुमार, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। […]