इंदौर : मकर संक्रांति के अवसर पर किरण फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म “राज़ डर का” का टीजर रिलीज किया गया। फ़िल्म के प्रोड्यूसर लोकेश शर्मा व प्रमोद जैन हैं। इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है लखन गौड़ ने | फिल्म में मुख्य भूमिका में अयान कपूर ,जागृति शेल्के, प्रवीण पुरोहित, पायल राठौड़, आकाशमणि शिवहरे व संतोष पाल हैं। इसमें सभी कलाकार इंदौर व मध्य-प्रदेश के अलग-अलग जगहों से हैं। कुछ कलाकारों को मुंबई से भी बुलाया गया है। फिल्म की शूटिंग इंदौर व एमपी के कई स्थानों पर की गई है। लगभग 3 वर्ष की कड़ी मेहनत से यह फ़िल्म बनाई गई है। 2 अप्रैल 2022 को इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा | फिलहाल कोविड-19 की वजह से सिनेमा हॉल कई जगहों पर बंद हैं, जैसे ही स्थिति सामान्य होगी और सिनेमा हॉल पूर्ण रूप से खुलेंगे तो इस फिल्म को सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के डायरेक्टर लखन गौड़ ने बताया कि कम संसाधनों के बावजूद लगभग 3 साल की कड़ी मेहनत लगन और जुनून के साथ इस फिल्म को पूरा किया गया।
फिल्म की कहानी के बारे में बताया गया कि यह फ़िल्म एक लड़की के जीवन संघर्ष को दर्शाती है। फिल्म की थीम हॉरर है लेकिन यह एक मोटिवेशनल लव स्टोरी है जो काफी अलग है। दर्शकों को इस फिल्म में बाकी हॉरर फिल्मों से काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा।
Related Posts
November 18, 2022 वैष्णव कन्या विद्यालय में निबंध, संगीत व चित्रकला स्पर्धाएं आयोजित
इंदौर : श्री वैष्णव कन्या विद्यालय गुमास्ता नगर में निबंध एवं गायन वादन प्रतियोगिता […]
March 19, 2021 80 प्लॉट धारकों की जमीन पर कब्जा कर निर्मित अवैध मैरिज गार्डन किया ध्वस्त
इंदौर : भूमाफिया शैलेन्द्र सेंगर के कैलोद करताल स्थित मैरिज गार्डन व अन्य अवैध निर्माण […]
May 3, 2019 मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वॉक फ़ॉर वोट 5 मई को इंदौर: मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु शहर के प्रोफेशनल्स के विभिन्न संगठनों […]
April 4, 2020 न्यायपालिका के न्यायाधीश और कर्मचारी कोरोना फण्ड में देंगे अंशदान इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने महामारी कोविड-19 से निपटने के […]
November 17, 2021 कारीगर, कर्मचारी और श्रमिक बिना टीकाकरण नहीं कर सकेंगे कामकाज, कारोबारी संगठनों का फैसला
इंदौर : शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठान व उद्योगों के साथ-साथ व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों […]
February 27, 2024 02 से 06 मार्च तक मप्र में भ्रमण करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
न्याय यात्रा के रूट को दिया गया अंतिम रूप।
उज्जैन में युवा अधिकार रैली के रूप में […]
December 18, 2022 सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ ने मनाया पेंशनर दिवस
वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान, संगठन की स्मारिका का भी किया गया विमोचन।
इंदौर : […]