इंदौर : आईएमए मप्र के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. संजय लोंढे ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को लोकसभा में पेश किए गए बजट को स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक- ठाक बताया है।
उन्होंने कहा कि बजट में किए गए प्रावधान के मुताबिक नेशनल डिजिटल हेल्थ इको सिस्टम में सारे हेल्थ प्रोवाइडर पंजीकृत होंगे। यूनिक हेल्थ आइडेंटिटी, यूनिवर्सल एसेस टू हेल्थ भारत के स्वास्थ्य को उन्नत करेंगे।
मेन्टल हेल्थ कॉउंसलिंग सेंटर की योजना स्वागत योग्य।
डॉ. लोंढे के अनुसार कोरोना में मानसिक रूप से बीमारों के लिए 23 नेशनल टेली मेन्टल हेल्थ कॉउंसलिंग सेंटर योजना स्वागत योग्य कदम है। IIT बंगलोर इसमें सहयोग करेगा।
112 जिले जो आशा से अधिक स्वास्थ्य सेवाओं में सफल है उन्हें अधिक उन्नत किया जाएगा।
आँगनवाडीयो का उन्नयन व न्यूट्रिशनल भोजन के क्षेत्र में नई योजनाओं का स्वागत है।
मेडिक्लेम की लिमिट बढ़ाई जानी थी।
डॉ. लोंढे के अनुसार मेडिक्लेम की लिमिट को बढ़ाया जाना था, जिससे अधिक बीमारियां कवर हो सकती थी।
नयी मशीनों के आयात शुल्क में कोई छूट नही दी गई। सारा बोझ आमजन पर ही बढ़ेगा।
शासकीय स्वास्थ्य विभागों के संचालन में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर फोकस होना चाहिए था, जो नहीं है।
मेडिकल टीचर्स, नर्सेस, स्टाफ बढ़ाने को लेकर बजट में कोई प्रावधान नहीं है। मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए इसपर ध्यान दिया जाना चाहिए था।
Related Posts
June 20, 2022 बीजेपी ने गठित की चुनाव संचालन समिति, मेंदोला चुनाव प्रभारी, मधु वर्मा चुनाव संचालक बनाए गए
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव संचालन समिति का गठन […]
February 24, 2022 आरटीआई के नाम पर ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें प्रशासन- नेमा
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने कलेक्टर मनीष सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा है […]
June 21, 2020 कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की तादाद दो सौ के करीब पहुंची..! इंदौर : कोरोना संक्रमण कई मरीजों के लिए जानलेवा सिद्ध हो रहा है। डॉक्टरों के अथक प्रयास […]
September 27, 2023 रिलायंस रिटेल ने बिलासपुर में प्रारंभ किया युवा केंद्रित फैशन डेस्टिनेशन ‘यूस्टा’
बिलासपुर : भारत के अग्रणी रिटेलर, रिलायंस रिटेल्स ने बिलासपुर में अपने नवीनतम स्टोर के […]
October 23, 2020 विजय जेसन पांडे….पूरा नाम….
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
बरबस अग्निपथ के उस जुमले की याद आ गई। विजय दीनानाथ चौहान…… पूरा […]
September 28, 2019 सेबी के दिशा- निर्देशों के तहत काम करते हैं इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स- आयरा इंदौर : पिछले दिनों इंदौर में ही ऐसे कई मामले सामने आए थे जिसमें कतिपय एडवाइजरी फर्मों […]
January 23, 2022 सिंधी कॉलोनी में चेन लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी खंडवा से पकड़ाया
इंदौर : सिंधी कॉलोनी में महिला की चेन लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस […]