उज्जैन : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बृहस्पति भवन में आगामी महाशिवरात्रि पर वृह्द स्तर आयोजित होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाजसेवियों तथा दीए निर्माताओं के साथ बैठक की। उन्होंने 25 तारीख तक आवश्यक मजबूत दीए की सप्लाय करने का आग्रह दिए निर्माताओं से किया।
उच्च शिक्षा मंत्री ने बेठक में दीपक, तेल, बाती की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने दीए रोशन करने हेतु कार्यकर्ता और स्वयंसेवकों से सम्पर्क कर उनको जोड़ने के लिए सभी समाजसेवी संगठनों से आव्हान किया।
सायरन बजाकर सूचना दी जाएगी।
बैठक में बताया गया कि शहर में सभी दीपों का प्रज्वलन एक ही समय में एकसाथ किया जाएगा। इसके लिए सायरन बजाकर पूरे शहर में संकेत दिए जाएंगे। आगामी सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को दीपोत्सव में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक में विधायक पारस जैन, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, विवेक जोशी, जगदीश अग्रवाल, रूप पमनानी, राजेशसिंह कुशवाह, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र अरोरा, संचालक विक्रमादित्य शोधपीठ डॉ.श्रीराम तिवारी, जगदीश पांचाल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Related Posts
November 25, 2020 इंदौर व प्रदेश में नहीं लगाया जा रहा लॉकडाउन, अफवाहों पर न दें ध्यान- गृहमंत्री
इंदौर : सोशल मीडिया पर इंदौर व प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर चल रही खबरों को शासन- प्रशासन […]
April 1, 2024 पश्चिम एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला का पर्स उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
जीआरपी मेघनगर ने पर्स में रखे जेवरात और मोबाइल सहित साढ़े चार लाख रुपए से अधिक का माल […]
January 26, 2022 इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सीएम शिवराज ने किया झंडावंदन, पेश की गई आकर्षक परेड
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर […]
January 1, 2024 जनकल्याण और विकास से जुड़ी कोई भी योजना बंद नहीं होगी : मुख्यमंत्री यादव
शासकीय गतिविधियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]
April 14, 2021 कोरोना ने लिया भयावह रूप 16 सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित, 6 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन संक्रमित मामलों […]
April 7, 2024 झाबुआ में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किया नवाचार बना चर्चा का विषय
संभागायुक्त ने चुनावी काका और चुनावी काकी शुभंकर के चित्रों की प्रदर्शनी का किया […]
February 4, 2020 किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत की गई वहीदा रहमान मुम्बई : संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधो ने मंगलवार को मुम्बई में सुप्रसिद्ध फिल्म […]