इंदौर : रिवरफ्रंट परियोजना के अंतर्गत शहर के मध्य स्थित सरस्वती नदी के किनारों के विकास को आठ चरणों में किया जा रहा है। योजना के प्रथम, द्वितीय, चतुर्थ एवं सातवे चरण का कार्य पूर्ण हो चूका है।
निगमायुक्त और स्मार्ट सिटी की सह कार्यपालक निदेशक प्रतिभा पाल ने बताया कि योजना के पाँचवे चरण के क्रियान्वयन में बाधक हरसिद्धी पुल से गणगौर घाट के मध्य स्थित मच्छी बाजार बस्ती को नगर निगम, इन्दौर द्वारा हटाने की कार्रवाई की गई। निगमायुक्त पाल द्वारा बताया गया कि उक्त स्थान पर निवासरत 127 परिवारों को बड़ा बांगडदा बुढ़ानिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित सर्वसुविधायुक्त आवासीय इकाईयों में प्रत्येक परिवारों से • मार्जिन मनी की राशि रू. 20,000/- जमा कराकर व्यवस्थापित किया गया है।
निगमायुक्त ने बताया कि इन्दौर के नागरिकों द्वारा विकास के हर क्षेत्र में जन सहयोग किया जा रहा है, वह प्रसंशनीय एंव अतुलनीयता की मिसाल है। जनसहयोग से ही इन्दौर स्वच्छता में लगातार पाँचवी बार देश में प्रथम स्थान पर है। इन्दौर के नागरिक सभी क्षेत्रों में सहयोग में सदैव अग्रणी रहते हैं, और यह उन्होने अपनी जीवनशैली में शामिल कर लिया है।
विकास कार्यों के लिए जिस प्रकार नाला टेपिंग, जवाहर मार्ग से चन्द्रभागा ब्रिज तक सड़क निर्माण, बड़ा गणपति से कृष्णपुरा तक एवं मच्छी बाजार बस्ती के लोगों ने नगर निगम, इन्दौर का सहयोग करते हुए स्वयं ही अपने आवासोन को हटाने की जो पहल की है, वह एक अनूठी मिसाल है।
Related Posts
January 11, 2024 देश के सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में मप्र को मिला दूसरा स्थान
समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राप्त […]
December 8, 2021 हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस विपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 लोगों की मौत, सैन्य सूत्रों ने की पुष्टि
नई दिल्ली : तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटना ग्रस्त हुए एमआई-17 हेलिकॉप्टर में सवार 14 […]
February 18, 2021 ब्रांडेड कम्पनियों के नाम से नकली उत्पाद बेचने वाला मिलावट माफिया गिरफ्तार, लाखों का माल किया गया जब्त
इंदौर : प्रदेश में माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
July 18, 2021 कोरोना से अपने परिजनों को खोने वाले बच्चों की मदद को आगे आए सांसद लालवानी, 235 बच्चों को सौंपे स्कूल फीस के चेक
इंदौर : कोरोना की विभीषिका को हम सभी ने अपनी आंखों से देखा और महसूस किया है। कोरोना के […]
February 8, 2022 नाबालिग बालिका के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : अवयस्क बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले अभियुक्त को अदालत ने 10 वर्ष के सश्रम […]
May 16, 2021 इंदौर – भोपाल सहित कई शहरों में पेट्रोल के रेट 100 के पार
इंदौर : एक दिन के ब्रेक के बाद फिर से सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधन के दाम में […]
May 10, 2017 बारातियों से भरी कार पर चढ़ा कंटेनर, दूल्हे समते 9 लोगों की मौत धार। जिले धामनोद क्षेत्र के गणपति घाट पर कंटेनर बारातियों की कार पर चढ़ गया। हादसे में […]