पीपल्याहाना ब्रिज के नीचे विकसित खेल क्षेत्रों के उपयोग को लेकर लिए गए सुझाव
Last Updated: February 25, 2022 " 07:33 pm"
इंदौर : इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने पीपल्याहाना फ्लाईओवर के नीचे आईडीए द्वारा विकसित किए गए खेल क्षेत्र के संचालन संधारण और उसके बेहतर उपयोग हेतु शहर के विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की। बैठक में लगभग अट्ठारह खेल संगठनों के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें रोलर स्केटिंग,टेबल टेनिस, फुटबॉल क्रिकेट, हॉकी, स्वीमिंग, बास्केटबॉल आदि खेल संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल थे।इसी के साथ निजी क्षेत्रों के क्लब संगठनों के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे। सभी ने बैठक में अपने- अपने सुझाव रखे। बैठक में सीईओ विवेक श्रोत्रिय सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
खेल क्षेत्र का निविदा से होगा आवंटन।
चावडा ने बताया की इस खेल क्षेत्र के उपयोग से न केवल खेल गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी बल्कि खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिल सकेगा। बैठक में मिले अमूल्य सुझावों के आधार पर शीघ्र ही इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा पारदर्शी आवंटन सुनिश्चित करने हेतु निविदा आमंत्रित की जाएगी। उसके अनुरूप इन खेल क्षेत्रों का आवंटन किया जा सकेगा।