भोपाल : सीएम शिवराज सिंह ने वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में पेश किए गए वर्ष 2022-23 के बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी बताया है। सीएम शिवराज के मुताबिक इसमें प्रदेश के हर अंचल के संतुलित विकास को ध्यान में रखा गया है। सर्वस्पर्शी इसलिए,क्योंकि इसमें गरीबों के आवास, बच्चों की शिक्षा, पेयजल, इलाज की व्यवस्था के साथ किसानों के कल्याण का भी ध्यान रखा गया है।
कन्या विवाह योजना पुनः प्रारम्भ होगी।
सीएम शिवराज ने ट्वीट के जरिए कहा कि यह महिला उत्थान का बजट है। लाडली लक्ष्मी योजना में लगभग 1400 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है। आजीविका मिशन के साथ महिला उद्यमियों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। कन्या विवाह योजना पुनः प्रारंभ की जा रही है।
बच्चों के बेहतर भविष्य का रखा है ध्यान।
सीएम शिवराज सिंह के मुताबिक बजट में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनके स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा आदि के लिए लगभग 57,803 करोड़ रु, अनुसूचित जाति उप-योजना हेतु 19,020 करोड़ रु. व अनुसूचित जनजाति उप-योजना के लिए 26,941 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है।
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढाकर 31 फीसदी किया।
सीएम शिवराज ने कहा कि बजट में कर्मचारी कल्याण पर भी ध्यान दिया गया है। महंगाई भत्ता 20% से बढ़ाकर 31% कर दिया है। इसके साथ ही यह बजट स्वास्थ्य पर भी केंद्रित है।
Related Posts
August 15, 2020 कोरोना संक्रमण के बावजूद सादगी और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया 74 वा स्वतंत्रता दिवस इंदौर : 74 वा स्वतंत्रता दिवस कोरोना संक्रमण काल के चलते सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना […]
October 25, 2022 महापौर पुष्यमित्र ने निगम मुख्यालय में किया माता महालक्ष्मी का पूजन
निगम अधिकारियों कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र […]
December 20, 2021 क्राइम ब्रांच ने बरामद किया अवैध हथियारों का जखीरा, सिकलीगर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : पंचायत चुनाव के पहले अवैध फायर आर्म्स के विरुद्ध मुहिम में क्राइम ब्राँच इंदौर […]
October 8, 2024 बीएनएनएस लागू होने के दो माह में हो गया नए लेखक का जन्म
‘दंड से न्याय’ के विमोचन समारोह में लेखक प्रवीण कक्कड़ ने किताब की रॉयल्टी पुलिस […]
January 25, 2020 स्वाद और संस्कृति की तरुण जत्रा का रंगारंग आगाज इंदौर : हीरक जयंती रहवासी संघ, महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर , तरुण मंच और शहर की 35 से […]
February 9, 2023 सिक्कों की किल्लत दूर करने के लिए आरबीआई लगाएगा कॉइन वेंडिंग मशीन
12 शहरों में RBI लॉन्च करेगा पायलट प्रोजेक्ट।
अगले वित्त वर्ष यानी 2023-24 में […]
October 10, 2021 रेकी कर फ्लैट से 1 लाख रुपए चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 92 हजार से अधिक रुपए बरामद
इंदौर : पुताई के बहाने फ़्लैट की रैकी कर 1 लाख रुपये चुराने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना […]