इंदौर : नई शिक्षा नीति में इस बात पर खास ध्यान दिया गया है कि नवी से बारहवीं तक के सभी बच्चे गर्मी की छुट्टियों में आवश्यक रूप से इंटर्नशिप करें। इस दिशा में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने आगे कदम बढ़ाते हुए रवींद्र नाट्य गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद इंटर्नशिप प्रोग्राम लांच किया। इसके तहत इंदौर जिले के नवी से बारहवीं तक के बच्चों को विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों, उद्यमों,कार्यालयों में इंटर्नशिप से जोड़ा जाएगा। सांसद लालवानी ने बताया कि यह इंटर्नशिप प्रोग्राम नवी से बारहवीं तक के बच्चों और उद्योग एवं व्यवसायिक संस्थानों के बीच सेतु का काम करेगा। इस प्रोग्राम की लॉन्चिंग में उपस्थित कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इंटर्नशिप के लिए जिले के नवी से 12वीं तक के सभी बच्चों और संस्थानों का पंजीयन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में क्रिएटिविटी लाने के लिए शत प्रतिशत इंटर्नशिप जरूरी है। इससे बच्चों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिलेगी तो वे दक्ष बनेंगे। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए यह बड़ा सहयोग होगा इसलिए इंटरप्रेंनर्स इस कार्य में आगे आएं।
Related Posts
June 18, 2024 वायनाड सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी, प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव
इंदौर : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी वायनाड की सीट छोड़ने जा रहे हैं। वे रायबरेली से […]
December 20, 2021 जीवन गौरव सम्मान से नवाजे गए पण्डित हरिप्रसाद चौरसिया, परवीन सुलताना और हेमामालिनी स्वर हरि अवार्ड से सम्मानित
इंदौर : रविवार शाम अभय प्रशाल के समीप स्थित लाभ मंडपम में संस्था स्वर वेणु गुरुकुल […]
July 29, 2024 अतिवर्षा और बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए समन्वय के साथ काम करें : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करें।
पुल-पुलियों और रपटों पर बहाव तेज हो तो आवागमन […]
December 18, 2023 08 साल की मासूम बच्ची के अपहरण की घटना का रावजी बाजार पुलिस ने दो घंटे में किया खुलासा
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल किया बरामद।
बालिका के परिजन से फिरौती […]
February 14, 2022 पुलवामा के शहीदों को पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : तीन वर्ष पहले 14 फरवरी को जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद […]
March 8, 2024 लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के लिए एक करोड़ लोगों से सुझाव एकत्रित करेगी बीजेपी
मोदी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी है : रणदिवे ।
विकसित भारत, मोदी की […]
February 27, 2020 शंकर यादव के बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने की अटकलें तेज..पार्टी नेताओं ने दिए गोलमोल जवाब इंदौर : उस्मान पटेल के बाद बीजेपी के एक और स्थानीय नेता के पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन […]