इंदौर : मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह मंगलवार को थांदला पहुंचे। जनजातीय भाई-बहनों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर उन्होंने भगोरिया मेले में श्रीकर की। इस अवसर पर आदिवासी समुदाय ने चौहान दंपत्ति का भव्य और आत्मीय स्वागत किया। सीएम चौहान ने ढोल व मांदल की थाप पर आदिवासियों के साथ नृत्य करने का भी लुत्फ उठाया।
भगोरिया में आकर जीवन, आनंद से भर उठा।
बाद में ट्वीट करते हुए सीएम शिवराज ने कहा ‘भगोरिया_महोत्सव ने होली से पूर्व ही हर तरफ उत्साह, उल्लास और आनंद का रंग घोल दिया है। इस अनूठे उत्सव का देश-दुनिया के लोग हिस्सा बन रहे हैं। आज मुझे भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जीवन, आनंद से भर उठा है। जनजातीय भाई-बहनों ने मेरे जीवन के इस क्षण को और भी मूल्यवान बना दिया है।’
झाबुआ के लिए स्वीकृत किए 550 करोड़।
थांदला प्रवास पर सीएम शिवराज ने कई घोषणाएं भी की। झाबुआ जिले के हर गांव और हर घर में पाइप लाइन बिछाकर टोंटी वाले नल से पानी पहुंचाने के लिए 550 करोड़ रुपए स्वीकृत करने का ऐलान किया। उन्होंने थांदला में सीएम राइज स्कूल खोलने के साथ थांदला के विकास के लिए एक करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की।
Related Posts
April 30, 2021 संजय शुक्ला ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, मरीजों को उपलब्ध कराएं रेमडेसीवीर नहीं तो लेंगे हाईकोर्ट की शरण
इंदौर । कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार नागरिकों की रेमडेसीवीर इंजेक्शन प्राप्त करने […]
March 8, 2022 इंदौर सीए शाखा के निर्वाचन में आनंद जैन अध्यक्ष, रजत धानुका सचिव चुने गए
इंदौर : सीए शाखा की वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें 31 वर्षीय […]
February 14, 2024 दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ने की कलेक्टर ने की पहल
दो दिव्यागों को रोजगार के लिए स्वीकृत की गई सिलाई मशीन।
किसी को इलाज़ तो किसी को […]
December 11, 2024 ठंडी हवाओं से कंपकंपाया शहर, रात के तापमान में आई रिकार्ड गिरावट
इंदौर : जिले में मंगलवार को सीवियर कोल्ड डे रहा। दिनभर चली ठंडी हवाओं से पूरा शहर […]
April 10, 2023 डिसूजा के गीत और डीजे की धुनों पर जमकर थिरके युवा
प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल का हुआ समापन।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट […]
January 12, 2021 IIM प्रोफेसर के लीडरशिप सर्वे में कोविड काल के दौरान सबसे सक्रिय सांसद रहे शंकर लालवानी
इंदौर : आईआईएम इंदौर के प्रोफेसर शुभोमय डे और पीएमआईआर के डॉ. दीपक जारौलिया ने देश के […]
November 5, 2022 मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में पात्र हितग्राहियों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
मंत्रीद्वय डॉ. चौधरी और डॉ. यादव ने जनसेवा अभियान की प्रगति की विभागवार समीक्षा […]