नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी 2019 से लागू होंगी। लाखों केंद्रीय कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे।
तीन तलाक़ अध्यादेश फिर से जारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने तीन तलाक़ अध्यादेश को पुनः मंजूरी दे दी। राज्यसभा में यह बिल पारित ना होने से सरकार को फिर से अध्यादेश लाने के लिए बाध्य होना पड़ा।
इसके अलावा लिए गए अन्य फैसलों में दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ के बीच 82.15 किलोमीटर के रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को हरी झंडी दी गई। इसके तहत 68.03 किलोमीटर एलिवेटेड और 14.12 किलोमीटर अंडरग्राउंड सड़क बनाई जाएगी। इसपर 30 हजार 274 करोड़ की लागत आएगी। इसी तरह केबिनेट ने अहमदाबाद के मेट्रो फेज टू को भी मंजूरी दी।
इसके अलावा इंडियन मेडिकल काउंसिल बिल, कंपनी लॉ संशोधन बिल और बेनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम बिल संबंधी अध्यादेशों को भी मंजूरी दी गई।
Related Posts
November 20, 2018 गीता भारत की बेटी है, वो यहीं रहेगी- सुषमाजी इंदौर: इंदौर प्रवास पर आई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान से लाई गई मूक- बधिर […]
May 14, 2021 कोरोना पीड़ित मीडियाकर्मियों का प्रदेश सरकार कराएगी इलाज, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार साथियों व उनके परिवार को बड़ी राहत दी […]
January 30, 2022 देवास में कांग्रेस के ‘घर चलो, घर- घर चलो’ अभियान का कमलनाथ 1 फरवरी को करेंगे शुभारंभ
देवास : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 1 फरवरी को सुबह 10:30 बजे भोपाल रोड स्थित मिलाप […]
April 7, 2024 इंडिया गठबंधन को मप्र की खजुराहो सीट पर लगा झटका
सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन हुआ खारिज।
2009 में विदिशा से कांग्रेस के […]
October 4, 2022 मिनी ट्रक – ट्राले की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ट्राला चालक की झुलसने से मौत
आग में झुलसे मिनी ट्रक के चालक को अस्पताल भेजा।
मिनी ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण […]
December 11, 2021 श्रीराम मंदिर, राजेन्द्र नगर में 12 दिसम्बर से मनाया जाएगा दत्त जयंती उत्सव
इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडळ, महाराष्ट्र समाज और तरुण मंच द्वारा सात दिवसीय दत्त जयंती […]
May 13, 2024 बीजेपी नगर व जिलाध्यक्ष ने की वोटिंग, कार्यकर्ताओं को भी किया प्रेरित
इंदौर : इंदौर लोकसभा सीट पर मतदान को लेकर बीजेपी लगातार सक्रिय रही। उसके नेता व […]