इंदौर: घर के बाहर खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल चुरा रहे बदमाशों को रोकना एक युवक को महंगा पड़ा। बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया और भाग निकले। घायल युवक को तत्काल एमवायएच ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
ये वारदात एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुविधि नगर में हुई। गुरुवार देर रात दो बाइक पर सवार करीब 6 बदमाश घर के बाहर खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल चुरा रहे थे। वहीं रहने वाले शिवम पिता शैलेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहा तो बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया और भाग निकले। हमले में गंभीर रूप से घायल शिवम को परिजन तुरंत एमवायएच ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि शिवम के प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू के घाव पाए गए। संभवतः अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हुई।
सभी हत्यारे पकड़े गए।
वारदात की सूचना मिलने पर एएसपी मनीष खत्री और एरोड्रम थाना प्रभारी अशोक पाटीदार मौके पर पहुंचे। परिजनों के बयान के बाद बदमाशों की पहचान कर उनकी घेराबंदी की गई। कुछ ही देर में सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। आरोपियों के नाम भोला मद्रासी, करण और 4 अन्य बताए गए हैं। भोला सूचीबद्ध बदमाश है। आरोपियों में दो नाबालिग हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
Related Posts
September 18, 2022 प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर रोपे गए दो हजार से अधिक पौधे
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव को सेवा दिवस के रूप में मनाए जाने के […]
September 9, 2023 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार
चार लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त।
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच […]
March 11, 2022 नवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सांसद इंटर्नशिप प्रोग्राम लॉंच
इंदौर : नई शिक्षा नीति में इस बात पर खास ध्यान दिया गया है कि नवी से बारहवीं तक के सभी […]
December 26, 2021 करोड़ों की लागत से निर्मित आवासीय इकाइयों का सीएम ने किया लोकार्पण
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत ग्राम लिम्बोदी […]
August 15, 2020 बीजेपी कार्यालय में रणदिवे ने किया झंडावंदन, स्वदेशी अपनाने पर दिया गया जोर.. इन्दौर : कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में […]
November 3, 2021 बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी शिवमहापुराण कथा, समापन अवसर पर अतिथियों ने रखे विचार
इंदौर। केंद्रीय जेल में शिवमहापुराण कथा का समापन विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय […]
May 16, 2021 कॉलेज के विद्यार्थियों को भी मिले जनरल प्रमोशन, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने सीएम को लिखा पत्र
इंदौर : प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने […]