इंदौर : अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव पर सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा बड़ा गणपति से निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियों के लिए सोमवार 18 अप्रैल को शाम 6 बजे राजेन्द्र नगर स्थित जवाहर सभागृह टंकी हाल पर शहर के सभी प्रमुख ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की बैठक रखी गई है। परशुराम महासभा के प्रदेश प्रभारी एवं शोभायात्रा संयोजक पं. संजय मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर महासभा के संरक्षक पं. राधेश्याम शर्मा गुरुजी का सम्मान भी किया जाएगा, जिन्हें हाल ही विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैठक में सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा आयोजित शोभायात्रा की तैयारियों पर ब्राह्मण प्रतिनिधियों के सुझाव एवं विचार जानकर निर्णय लिए जाएंगे। इसके पूर्व रविवार 17 अप्रैल को शाम 7 बजे हंसदास मठ पर सर्व ब्रह्मण समाज की ओर से ब्राह्मण एकता सम्मेलन का आयोजन भी होगा।
Related Posts
September 19, 2021 एटीएम मशीन से रुपए चोरी करनेवाली गैंग के दो और बदमाश पकड़ाए, औजार व नकद राशि जब्त
इंदौर : एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग […]
February 19, 2023 हंसेश्वर महादेव का किया गया मनोहारी श्रृंगार, संपन्न हुए विभिन्न अनुष्ठान
इंदौर : महाशिवरात्रि के महापर्व पर शनिवार सुबह बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन […]
December 13, 2022 बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशिक बुधवार को मीडियाकर्मियों से रूबरू होंगे
इंदौर : बीबीसी वर्ल्ड सर्विस सेंटर (न्यूज डेस्क और बुलेटिन्स) के आउटपुट एडिटर, ख्यात […]
December 8, 2022 इंदौर से मधुर यादें लेकर जाएं प्रवासी भारतीय और इन्वेस्टर्स
इंदौरियत और मालवा की परंपरा के अनुसार स्वागत-सत्कार की हो व्यवस्था।
कलेक्टर डॉ. […]
October 27, 2020 सीएम निवास परिसर में भी बुराई के प्रतीक रावण का किया गया दहन
भोपाल : विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में भी रावण दहन किया गया। प्रतीक […]
April 11, 2021 15 फ़ीसदी के आसपास बना हुआ है संक्रमण का ग्रोथ रेट, एक हजार के करीब पहुंचा मौतों का आंकड़ा…!
इंदौर : ना ना करते सीएम शिवराज ने न केवल लॉकडाउन लगा दिया, बल्कि इसे बढाकर 10 दिन का कर […]
January 24, 2020 माफिया के नाम पर मनमानी कार्रवाई के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल.. इंदौर : कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी ने शुक्रवार को प्रदेशव्यापी धरना- प्रदर्शन किया। […]