इंदौर : करोड़ों रुपए की धोखा–धडी के प्रकरणों में फरार 03 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए हैं।
आरोपियों ने मेसर्स ऑक्सीजन लाइफ लाइन रिटेल प्राइवेट लिमिटेड इंदौर, आरोग्य रिटेल मेडिसिन इंदौर आदि कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर फर्जी एग्रीमेंट कर कई आवेदकों के करोड़ो रुपए ले लिए। उन्हें न तो उचित सर्विस दी गई और न ही पैसे वापस किए गए।
तीनों आरोपियों ने इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर एवं धार जिले के आवेदकों से छल पूर्वक पैसे लेकर ठगी की थी।
पकड़े गए आरोपी जबलपुर जिले के थाना ओमती और मदन महल ,ग्वालियर जिले के थाना कंपू , इंदौर जिले के थाना विजय नगर, तुकोगंज, लसूडिया व हीरानगर एवं धार जिले के थाना कोतवाली सहित कुल 08 अपराधों में फरार थे। तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थाने में पहले से अपराध पंजीबद्ध हैं।
आरोपियों के नाम 1. कुंवर पुष्पेंद्र सिंह उर्फ के.पी.सिंह पिता देवेंद्र सिंह, 2.उर्वशी पति रूपेंद्र सिंह और 3.रूपेंद्र सिंह चौहान पिता देवेंद्र सिंह चौहान बताए गए हैं। क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Related Posts
- April 6, 2022 यूपी की अंतरराज्जीय गैंग का पर्दाफाश, एक करोड़ रुपए से अधिक के वाहन बरामद
इंदौर : पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने प्रतापगढ उत्तर प्रदेश […]
- January 26, 2024 कचरा व गंदगी फैलाने पर पाथ इंडिया कंपनी के खिलाफ 10 हजार का स्पॉट फाइन
इंदौर : महापौर के निर्देश पर शहर में कचरा व गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध चालानी […]
- January 29, 2022 केवल गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों में ही घातक नजर आ रहा कोरोना संक्रमण- डॉ. पांडे
इंदौर : कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की रफ्तार कुछ कम अवश्य हुई है पर संक्रमित मामलों […]
- November 18, 2022 दो से आठ दिसंबर तक आयोजित होगा अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव
शंकराचार्य सहित 50 से अधिक संत आएंगे।
जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज, राम जन्मभूमि […]
- January 28, 2024 आकाश विजयवर्गीय ने जन समस्याओं के निराकरण का दिया भरोसा
विधानसभा 1 के वार्ड क्र 5 में पहुंची आभार यात्रा।
इंदौर : विधानसभा 1 के विभिन्न […]
- July 14, 2021 पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन को डोनेशन पर पांच साल के लिए मिलेगी टैक्स में छूट
नई दिल्ली : बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि समूह के पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन को डोनेशन […]
- July 16, 2021 राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में भ्रष्टाचार का आरोप, वर्मा ने गडकरी को लिखा पत्र
देवास : राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 59A (वर्तमान नंबर 7 ) के फोरलेन चौड़ीकरण, अधिग्रहण, […]