इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्राँच इंदौर ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हितेश पिता मोहन सोलंकी, 195, बलाई मोहल्ला, सिरपुर धार रोड इंदौर होना बताया गया है।
पकड़े गए सटोरिये से 07 मोबाइल, 01 लैपटॉप, 01एलईडी टीवी, 01 सेट टॉप बॉक्स, व सट्टे के हिसाब–किताब का रजिस्टर बरामद किया गया है। आरोपी द्वारा चंदन नगर क्षेत्र के सिरपुर धार रोड स्थित ,बलाई मोहल्ले में स्वयं के घर से ही ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित किया जा रहा था।
आरोपी संचालक द्वारा वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। आरोपी ने सट्टे की मास्टर आईडी पर 10% और एजेंट आईडी पर 5% कमीशन प्राप्त करना स्वीकार किया।
थाना चंदन नगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 109 भादवि, सार्वजनिक जुआ एक्ट 3/4, एवं 66 IT एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
Related Posts
February 14, 2021 कोरोना ने फिर बढ़ाई प्रशासन की चिंता, 73 नए संक्रमित मामले आए सामने, 2 की मौत…!
इंदौर: कोरोना के मामलों में बीते दो दिनों से आए उछाल ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। […]
August 17, 2024 मंत्री विजयवर्गीय ने बच्चों के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजन
इंदौर : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह […]
October 9, 2021 जोबट में विधानसभा उपचुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
इंदौर : इंदौर संभाग के अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा उप निर्वाचन 2021 के तहत नाम […]
October 31, 2020 संयुक्त भारतीय धर्म संसद की केंद्रीय समिति में लिए गए रामचरण दास महाराज
इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ के महामंडलेश्वर महंत श्री रामचरणदास महाराज […]
February 23, 2025 ओंकारेश्वर में नर्मदेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकली भव्य शोभायात्रा
भक्तों का उमड़ा सैलाब, मातृशक्तियों ने सिर पर धारण किए कलश, मंगल गीत भी गाए।
इन्दौर […]
July 25, 2023 श्रावण और अधिक मास में शिव व श्रीहरि की आराधना से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति
कहते हैं, मनुष्य योनि अत्यंत दुर्लभ है। इस योनि में ईश्वर की कृपा मिल जाए तो जीवन […]
October 7, 2022 बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बस्तियों में चलाया जा रहा संपर्क अभियान – आर्य
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की संभागीय बैठक भाजपा कार्यालय पर […]