महिला थाना द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की सराहना की।
इंदौर : एडीजी (महिला सुरक्षा शाखा) पुलिस मुख्यालय भोपाल रिचा प्रज्ञा आकस्मिक निरीक्षण करने महिला थाना इंदौर पहुंची।
उन्होंने महिला थाना भवन, रिकॉर्ड का रखरखाव, सीसीटीएनएस, इत्यादि का निरीक्षण किया। थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्या को किसतरह सुना जाता है, कैसे उनका निराकरण किया जाता है इसकी संपूर्ण प्रक्रिया को देखा और उसका जायजा लिया।
महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु कौन-कौन से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं उसके बारे में भी एडीजी को अवगत कराया।
एडीजी रिचा प्रज्ञा ने महिला थाना इंदौर के समस्त स्टाफ से चर्चा कर उनकी परेशानियों का जायजा लिया।
महिला थाने की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए, उन्होनें महिला थाना इंदौर द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की भी सराहना की।
महिला थाने के निरीक्षण के दौरान एडीजी (महिला सुरक्षा शाखा) रिचा प्रज्ञा के साथ पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर राजेश हिंगणकर एवं सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) इंदौर आशुतोष मिश्रा भी मौजूद रहे।
Related Posts
- April 12, 2022 खरगौन में कर्फ्यू जारी, अब तक 95 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी
इंदौर : खरगौन जिले में एक- दो घटनाओं को छोड़कर शांति बनी रही। कर्फ्यू में फिलहाल कोई ढील […]
- November 18, 2020 नेमावर की ओर विहार कर रहे आचार्यश्री विद्यासागरजी ने देवास जिले में किया प्रवेश
इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के संतश्री विद्या सागर जी महाराज ने बुधवार को विहार करते हुए […]
- January 22, 2023 न्यायमूर्ति सबीना हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
शिमला : उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना को हिमाचल प्रदेश का मुख्य […]
- March 22, 2024 संसद में जो कहा, चुनाव आते ही पलट गए..!
अब ग्रेटर इंदौर के सांसद वाली राह पर बढ़ चले हैं शंकर लालवानी ।
🔹कीर्ति […]
- September 12, 2021 कलाकार बिरादरी ने किया जयंत भिसे का आत्मीय सम्मान
इंदौर : उस्ताद अल्लाउद्दीन खां संगीत व कला अकादमी, मप्र का निदेशक नियुक्त किए जाने पर […]
- September 5, 2023 वाल्मीकि समाज के छड़ी पूजन समारोह में शामिल हुए विधायक विजयवर्गीय
इंदौर : विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा 3 के वार्ड 63 के श्यामाचरण शुक्ल नगर मे […]
- February 6, 2020 लता अलंकरण से नवाजे जाएंगे सुमन कल्याणपुर और कुलदीप सिंह इंदौर : मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ 6 फरवरी को शाम 7:00 बजे […]