उत्तरकाशी : मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सोमवार को उत्तरकाशी के बस हादसे वाली जगह पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी उनके साथ थे। शिवराज सिंह ने स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे के तत्काल बाद चलाए गए राहत और बचाव कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वे रात में ही देहरादून पहुंच गए थे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी और वे रातभर राहत और बचाव कार्य की मॉनिटरिंग करते रहे। हादसे में मृत तीर्थयात्रियों के शव निकाल कर देहरादून पहुंचाएं जा रहे हैं। वहां से वायुसेना के विशेष विमान से उन्हें खजुराहो ले जाया जाएगा। खजुराहो में प्रशासन की गाड़ियां तैयार खड़ी हैं। विमान के खजुराहो पहुंचते ही मृतकों के शव गाड़ियों के जरिए उनके गांव तक पहुंचाएं जाएंगे।
स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा।
सीएम शिवराज के मुताबिक उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात की। ड्राइवर ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने से ये हादसा हुआ। अस्पताल में तीन घायल भरती हैं। तीनों की हालत स्थिर है।
बता दें कि मप्र के पन्ना जिले के तीर्थयात्री बस से चारधाम की यात्रा पर जा रहे थे, उसी दौरान उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाइवे पर बस, बेकाबू होकर खाई में गिर गई। इस बस हादसे में 26 यात्रियों की मौत हो गई थी।
Related Posts
June 7, 2024 कंगना को थप्पड़ मारनेवाली सीआईएसएफ महिला आरक्षक निलंबित
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर घटित हुई थी ये घटना।
चंडीगढ़ : मंडी से लोकसभा का चुनाव जीतकर […]
December 19, 2020 पुलिस ने 12 घंटे में कर दिया दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए […]
November 4, 2023 यह चुनाव बीजेपी के विकास और कांग्रेस के विनाश के बीच है : लालवानी
प्रेस वार्ता के जरिए सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर जिले में किए गए विकास कार्यों का पेश […]
July 31, 2022 इंदौर में आया 2.9 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं
इंदौर : देश के भूकंप प्रवण क्षेत्रों में अब इंदौर भी शामिल हो गया है। शनिवार सुबह करीब […]
January 22, 2021 उपभोक्ताओं से मिलकर ऊर्जा मंत्री ने लिया समस्याओं का जायजा, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
इंदौर : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिहं तोमर ने कहा है कि बिजली उपभोक्ताओं की […]
March 13, 2021 चार पहिया वाहनों से मोबाइल उड़ाकर खरीदने- बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद
इंदौर : कनाडिया पुलिस को वाहनों से मोबाइल फोन चोरी करने व उनकी खरीद-फरोख्त करने वाले 02 […]
September 14, 2020 विजयालक्ष्मी साधौ को भी न्याय दिलाए कंगना- सज्जन वर्मा भोपाल : प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने […]