इंदौर : भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत बुधवार, 3 अगस्त को रेलवे सुरक्षा बल की विडियो वॉल व बाइक रैली का प्रदर्शन इंदौर रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। बाइक रैली में कुल 10 बाइक राइडर्स, 02 फोर व्हीलर व 01 चलित विडियो वॉल शामिल हैं।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि मण्डल रेल प्रबन्धक, रतलाम के कार्यालय से रवाना होकर बड़नगर, फतेहाबाद होते हुए यह चलित वीडियो वॉल और बाइक रैली बुधवार को इंदौर रेलवे स्टेशन पर शाम साढ़े चार बजे पहुंची। यहां सहायक सुरक्षा आयुक्त पी.डी.तिवारी, रे.सु.बल इंदौर के नेतृत्व में बाइक रैली का भव्य स्वागत किया गया । स्वागत समारोह के दौरान स्टेशन अधीक्षक, इंदौर, निरीक्षक रे.सु.बल इंदौर, अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी और मीडिया कर्मी उपस्थित रहे । स्वागत समारंभ के दौरान विडियो वॉल के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे RPF का अमृत गीत व RPF की उपलब्धियों को दर्शाया गया ।
इसके बाद उक्त विडियो वॉल और बाइक रैली राजकीय बाल संरक्षण आश्रम, इंदौर पहुंची जहाँ रेली के माध्यम से आश्रित बच्चों को प्रोत्साहित कर उन्हे मिठाई स्वरूप चॉकलेट का वितरण किया गया । यहां से बाइक रैली के बाइकर्स नगर भ्रमण पर देशभक्ति का अलख जगाते हुए निकले। जीपीओ के पास और व्यस्त देवास नाका चौराहा पर प्रबुद्व नागरिकों द्वारा रैली का फूलों की वर्षा व फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
Related Posts
March 29, 2025 प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
इंदौर : भारत सरकार ने शहरी गरीब एवं अन्य शिक्षित युवाओं को रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर […]
April 28, 2021 सदर बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद में चले पत्थर, पुलिस ने पाया हालात पर काबू, आरोपियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई
इंदौर : इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की हरिजन कॉलोनी में मंगलवार- बुधवार रात दो […]
August 28, 2020 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का सीएम ने किया लोकार्पण, फिलहाल कोरोना के मरीजों का होगा इलाज इंदौर : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इंदौर प्रवास के दौरान अनेक कार्यक्रमों […]
March 5, 2021 अनुराग- तापसी के ठिकानों पर सर्चिंग जारी, साढ़े तीन सौ करोड़ की अघोषित आय का खुलासा..?
मुम्बई : फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों और कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग ने कार्रवाई […]
August 24, 2022 विद्युत वितरण कंपनी ने दो दिन में सैकड़ों शिकायतों का किया समाधान
इंदौर : मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमित तोमर ने शहर अधीक्षण यंत्री मनोज […]
March 14, 2020 इंदौर के कला रसिकों को वृंदावन की कृष्ण रासलीला देखने का मिलेगा मौका। इंदौर : संस्था आनंद गोष्ठी के बैनर तले वृंदावन की कृष्ण रासलीला का आयोजन 15 से 21 मार्च […]
July 18, 2023 राष्ट्रपति के हाथों भूमि सम्मान से नवाजे गए इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी
लैंड रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन में श्रेष्ठ कार्य करने पर किया गया सम्मानित।
इंदौर को मिली […]