उज्जैन : सावन – भादौ माह में निकलने वाली सवारियों के क्रम में श्रावण के आखरी सोमवार को बाबा महाकाल की चौथी सवारी निकाली गई। राजाधिराज महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। भक्तों ने भावविभोर होकर बाबा महाकाल की अगवानी की।
शाम चार बजे मंदिर के सभा मंडप में भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद बाबा महाकाल चांदी की पालकी में चंद्र मोलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले। महाकालेश्वर शिव तांडव स्वरूप में गरुड़ पर सवार होकर निकले और हाथी पर मन महेश स्वरूप में विराजित हुए। इसके पहले मंदिर के मुख्य द्वार पर राजा को पुलिस दल द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।
बाबा महाकाल की सवारी परंपरागत मार्ग से होकर रामघाट पहुंची जहा अवंतिकानाथ का शिप्रा के जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद सवारी निर्धारित मार्ग से वापस महाकाल पहुंची। सवारी में पुलिस का अश्वारोही दल,पुलिस टुकड़ी,भजन मंडलियां सहित जन प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। जगह – जगह सवारी का भव्य स्वागत किया गया। पूरे सवारी मार्ग पर बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए लाखों लोग घंटों सड़कों पर खड़े रहे।
Related Posts
March 29, 2022 चोरी हुई सीमेंट मिक्सर मशीन जब्त कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इंदौर : 24 लाख रूपए कीमत की चोरी गई सीमेन्ट मिक्सर मशीन पुलिस थाना गांधी नगर ने चन्द […]
March 30, 2019 सोशल मीडिया के चौकीदारों से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी इंदौर: मैं भी चौकीदार अभियान के तहत पीएम मोदी रविवार 31 मार्च को टाउन हॉल कार्यक्रम के […]
September 7, 2021 सरे राह चलते मिल गया था, गुरुदेव कहने वाला..
स्मृति शेष : योगेश देवले
🔻कीर्ति राणा ।
मेरा योगेश देवले से सरे राह परिचय हुआ था, […]
May 22, 2023 29 मई को इंदौर से दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
इंदौर : रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित “देखो अपना […]
July 30, 2022 इंदौर जिला पंचायत व चारों जनपद पंचायतों में जीत का बीजेपी ने मनाया जश्न
भाजपा कार्यालय पर बैंड और ढोलक की थाप पर लगाए थिरके नेता और कार्यकर्ता,
लड्डुओं का […]
August 10, 2024 चेन लूट और नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार
लूटी गई चेन व नकबजनी में उड़ाए गए माल सहित कुल 04 लाख का मशरूका बरामद।
इंदौर : […]
October 2, 2020 हाथरस की घटना से जुड़े सवालों से घबराए केंद्रीय मंत्री पत्रकार वार्ता से करने लगे पलायन…!
इंदौर : केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत शुक्रवार शाम पत्रकार […]