इंदौर : स्वराज 75 अमृत महोत्सव समिति इंदौर महानगर ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त की शाम हर घर तिरंगा के साथ दीपोत्सव मनाने का भी आह्वान किया है। समिति के संयोजक डॉ. राकेश शिवहरे, सह संयोजक डॉ. मनोज गुप्ता और डॉ. सचिन शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के शहर के तमाम घरों, प्रतिष्ठानों, चौराहों, महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर शाम 7.30 बजे दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ रात ठीक 8 बजे सामूहिक राष्ट्रगान होगा।
82 स्थान किए गए हैं चिन्हित।
आयोजकों ने बताया कि घरों और प्रतिष्ठानों के अलावा शहर में 82 ऐसे चौराहे और सार्वजनिक स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार शाम ठीक साढ़े सात बजे दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों को दी गई है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने घरों – दुकानों में दीप प्रज्ज्वलित करें। दीपोत्सव के बाद रात ठीक 8 बजे राष्ट्रगान होगा। आयोजकों के अनुसार इस दीपोत्सव में शहर भर में 1 करोड़ दीपक प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है जो एक ऐतिहासिक कीर्तिमान होगा।
Related Posts
September 5, 2020 पीड़िता से शादी करने की शर्त पर आरोपी को मिली जमानत इंदौर : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने शुक्रवार को अनोखा आदेश सुनाया। कोर्ट ने […]
October 17, 2022 75 जिलों में डिजिटल बैंकिंग यूनिट का प्रधानमंत्री ने किया शुभारंभ
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 8 डिजिटल बैंकिंग यूनिट खोली।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने […]
March 22, 2023 स्टार्टअप पार्क को लेकर दिया गया प्रेजेंटेशन
सुपर कॉरिडोर पर 21 एकड़ में विकसित होगा स्टार्टअप पार्क।
मेट्रो स्टेशन से होगी सीधी […]
June 18, 2021 18 जून से खुलेंगे चिड़ियाघर, रीजनल पार्क व मेघदूत उपवन
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई कमीं को देखते हुए नगर निगम द्वारा संचालित रीजनल पार्क, […]
March 31, 2024 मप्र में मतदान दिवस पर संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में रहेगा अवकाश
मप्र में चार चरणों में 19 व 26 अप्रैल, 07 मई और 13 मई को होगा मतदान।
भोपाल : मध्य […]
May 1, 2025 संगीत, नृत्य, नाटक सहित विभिन्न विधाओं की धमाकेदार प्रस्तुतियों के साथ ‘मंथन’ का समापन
इंदौर : मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक उत्सव `मंथन 2025' का समापन प्रेस्टीज […]
February 15, 2024 हरदा हादसे में मृतकों के परिजनों को दिया जाए 01- 01करोड़ रुपए मुआवजा
नेताजी सुभाष मंच ने प्रदेश सरकार से की मांग।
हरदा हादसे में मृतकों को दी गई […]