इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्रीविद्याधाम पर कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में 51 विद्वानों द्वारा आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में रात 9 बजे भगवान कृष्ण का तुलसी दल, सफेद तिल्ली एवं पुष्पों से सहस्त्रार्चन किया गया। षोडशोपचार पूजन, गौ दुग्ध से अभिषेक एवं श्रृंगार के बाद रात्रि ठीक 12 बजे जन्मोत्सव आरती में सैकड़ों भक्त शामिल हुए। मंदिर पर दिन भर भक्तों का मेला जुटा रहा। रात्रि में कतारों में लगकर भक्तों ने झांकी के दर्शन किए। आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा, राजेन्द्र महाजन, रमेशचंद्र राठौर एवं सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भगवान का हरियाली से नयनाभिराम श्रृंगार भी किया गया। मंदिर पर आकर्षक पुष्प एवं विद्युत सज्जा भी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। शनिवार 20 अगस्त को नंदोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा।
Related Posts
August 14, 2024 भारत व बांग्लादेश के बीच ग्वालियर में होगा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच
ग्वालियर : एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी इस बार ग्वालियर को मिल गई है। […]
October 4, 2023 लघु समाचार पत्रों को अब हर दो माह में मिलेगा एक विज्ञापन
70 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को स्थायी अधिमान्यता कार्ड मिलेगा।
महिला पत्रकारों […]
September 12, 2022 पंचतत्वों में विलीन हुई स्व. उमेश शर्मा की पार्थिव देह
वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, महापौर सहित गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं ने दी अंतिम […]
May 1, 2022 रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रेस्टीज के मंथन उत्सव का समापन
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर के मेगा फेस्टिवल "मंथन" का […]
July 10, 2023 रोड शो में पहुंची हजारों बहनाओं ने सीएम शिवराज को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री चौहान ने बहनाओँ का अभिवादन स्वीकारा, बरसाए फूल।
कोई बहना राखी तो कोई […]
December 24, 2020 विधायक तुलसी सिलावट ने विभिन्न विकास कार्यों का लिया जायजा
इंदौर : विधायक एवं पूर्व मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न […]
February 9, 2023 मलखंभ में मप्र का स्वर्णिम सफर जारी, देवेंद्र पाटीदार ने जीता गोल्ड
खेलो इंडिया यूथ गेम्स (मप्र) 2022 (राउंडअप)
मलखंभ में मप्र की सिद्धि गुप्ता ने जीता […]