नई दिल्ली : ईरान में हिजाब को लेकर पुलिस कस्टडी में युवती की मौत के बाद से ही प्रदर्शन जारी है। एक हफ्ते में ही लगभग 35 लोगों की प्रदर्शन के दौरान मौत हो चुकी है। ईरान के कई शहरों में महिलाएं हिजाब की अनिवार्यता के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहीं हैं। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक महिलाएं हिजाब की होली जलाकर और अपने बाल कटवाकर विरोध को अभिव्यक्त कर रहीं है।
बता दें कि 22 साल की महसा को ईरान की राजधानी तेहरान से हिजाब को अनुचित तरीके से पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे इतना मारा कि वह कोमा में चली गई और तीन दिन बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
ईरान में महिलाओं के लिए सख्त ड्रेस कोड को लागू करने के लिए ईरान की मोरैलिटी (नैतिकता) पुलिस है। ईरान के एक्टिविस्ट कहते हैं कि हिरासत में अमीनी के सिर पर चोट लगी थी लेकिन अधिकारियों ने सिर पर चोट की बात की पुष्टि नहीं की है।
Related Posts
October 6, 2020 कुरियर दफ्तर की आड़ में चलाए जा रहे हवाला कारोबार का पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : हवाला राशि का लेन देन करने वाले 06 आरोपियों को क्राईम ब्रांच ने अपनी गिरफ्त में […]
November 12, 2019 मुहबोली बहन का अपहरण करने वाले भाई को 1 वर्ष की सजा इंदौर : मुहबोली नाबालिग बहन का अपहरण कर उसपर शादी के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी को दोषी […]
August 30, 2021 संस्था विकास मित्र ने राजवाड़ा धरोहर क्षेत्र के फुटपाथ कारोबारियों को शांति पथ पर शिफ्ट करने का दिया प्रस्ताव
इंदौर : संस्था विकास मित्र दृष्टि - 2050 ने धरोहर क्षेत्र राजवाड़ा के फुटपाथ कारोबारियों […]
June 9, 2024 एमबीए के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में एक ही इंस्टीट्यूट का कंप्यूटर ऑपरेटर और दो छात्र गिरफ्तार
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर के दो प्रश्नपत्र […]
March 11, 2021 मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 16 मोबाइल जब्त
इंदौर : राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह के चार सदस्य क्राइम […]
December 23, 2020 लक्ष्मण सिंह गौड़ मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने रखे विचार
इंदौर : भाजपा संगठन द्वारा तय सभी मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहे […]
September 8, 2021 स्टूडेंट- पुलिस कैडेट योजना के तहत बाल अपराधों व कानूनी प्रावधानों की बच्चों को दी गई जानकारी
इंदौर : इंदौर जिले में किशोर-किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सामाजिक स्तर पर किशोरों […]