इंदौर : मेडिकल कॉलेजों में हिन्दी मीडियम से पढ़ाई की शुरूआत का इंदौर भी साक्षी बना। जगह-जगह इस कार्यक्रम का एलईडी और टीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्य रूप से महात्मा गांधी स्मृति मेडिकल कॉलेज, जीजा बाई स्नातकोत्तर महाविद्यालय मोती तबेला सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इंदौर जिले से मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा कॉलेजों के विद्यार्थी, हिन्दी विशेषज्ञ और हिन्दी प्रेमी भी भोपाल पहुंचकर बड़ी संख्या में उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए।
बता दें कि भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेडिकल कॉलेजों में हिन्दी मीडियम से पढ़ाई की शुरूआत की। उन्होंने प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम की हिन्दी पुस्तकों का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भोपाल जिले के प्रभारी तथा नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद बी.डी. शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
Related Posts
May 30, 2022 मालवा उत्सव में लोकनृत्यों के माध्यम से देशभक्ति का जगाया गया अलख
लावणी, गुजराती गरबा, बरेदी,राम ढोल, ढोल कुनीथा, काठियावाड़ी रास ,भरतनाट्यम ,सिंधी छेज, […]
October 31, 2023 यह चुनाव मप्र के भविष्य का है, आपको सच्चाई का साथ देना है…
इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर केवल विज्ञापनबाजी की शिवराजसरकार ने, 18 सालों में एक भी बड़ा […]
March 2, 2021 पीपल्याहाना ब्रिज के नीचे बनेगा खेल एरिना।
इंदौर : IDA ने पीपल्याहाना अंतरराष्ट्रीय तरणताल खेल परिसर और नये ब्रिज के नीचे खेल […]
July 31, 2018 शिवराज को निकालनी चाहिए क्षमा याचना यात्रा-सिंधिया इंदौर: कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को […]
May 23, 2024 फर्जी बिल घोटाले की कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग
संभागायुक्त और लोकायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपे ज्ञापन।
इंदौर : नगर निगम में […]
April 24, 2022 मूलचंदानी ने सहायक पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र, बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी ने सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर को […]
December 27, 2018 तीन तलाक़ बिल पर लोकसभा में गर्मागर्म बहस नई दिल्ली: अहम संशोधनों के बाद फिर से लोकसभा में लाए गए तीन तलाक़ बिल पर गुरुवार को बहस […]