जबलपुर : IMA MP State की जबलपुर में आयोजित Annual State council WCM में जबरदस्त हंगामा हुआ। इस दौरान डॉक्टरों के दो गुटों में उच्चस्तरीय शब्दावली के साथ जमकर लात – घूंसे चले। हालात ये हो गए कि पुलिस तक बुलानी पड़ी। अन्य डॉक्टरों ने बीच – बचाव कर जैसे – तैसे मामला शांत किया।
बताया जाता है कि मीटिंग के दौरान स्वागत भाषण में जबलपुर आईएमए के अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडे ने भोपाल, उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर आईएमए के सदस्यों के बारे में अवांछित टिप्पणियां कर दी। इसपर ग्वालियर IMA के प्रतिनिधियों ने विरोध जताया। वे मंच पर पहुंच गए और डॉ. अमरेंद्र पांडे को मंच से धक्का देकर उतार दिया। उनके साथ धक्का – मुक्की करते हुए धुनाई भी की गई। इस घटनाक्रम के चलते हंगामा मच गया और जबलपुर व ग्वालियर के डॉक्टर्स आमने – सामने हो गए। हंगामा बढ़ता देख IMA जबलपुर के पदाधिकारियों ने पुलिस को बुला लिया। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल भाटिया के विरोध करने पर पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप नहीं किया। बाद में डॉ. अमरेंद्र पांडे ने अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया। इसी के साथ मामले का पटाक्षेप हो गया।
Related Posts
June 11, 2021 31 अगस्त तक निकाय करों का भुगतान करने पर अधिभार में मिलेगी छूट
इंदौर : मध्य प्रदेश शासन द्वारा कोरोना वायरस कोविड 19 वैश्विक महामारी से उत्पन्न […]
October 24, 2020 कोरोना टीकाकरण के पहले चरण की तैयारियां प्रारम्भ
इंदौर : कोरोना को खत्म करने के लिए बीते कई महीनों से विश्व के बड़े से बड़े डॉक्टर - […]
September 28, 2020 आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, प्रदेश सरकार ने थमाया कारण बताओ नोटिस
इंदौर : पत्नी के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश […]
June 2, 2024 2047 की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा इंदौर का विजन डॉक्यूमेंट
विजन डाक्यूमेंट 2047
कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।
इंदौर : […]
September 12, 2020 इम्युनिटी बढाने वाले पेय ‘रियल फ्रूट पावर’ का संस्था आनंद गोष्ठी करेगी वितरण इंदौर : कोरोना से बचाव के लिए काढ़े के मुफ्त वितरण के बाद संस्था आनंद गोष्ठी 'स्वास्थ्य […]
July 6, 2021 विमानतल पर बीजेपी नेताओं के साथ सिंधिया ने की चर्चा, शुक्रवार को लेंगे मंत्री पद की शपथ…!
इंदौर : ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को इंदौर, उज्जैन और देवास के प्रवास पर थे। उज्जैन […]
January 20, 2024 संत लादुनाथ महाराज के अनुयायियों ने निकाली प्रभात फेरी
महंत रामकिशन महाराज के सानिध्य में चढ़ेगा हनुमानजी को चोला।
22 को महाआरती […]